अधेड़ की इलाज के दौरान पटना में मौत

Published at :31 Oct 2017 2:46 AM (IST)
विज्ञापन
अधेड़ की इलाज के दौरान पटना में मौत

आरा : 10 दिन पहले सड़क हादसे में जख्मी हुए अधेड़ की मौत पटना में इलाज के दौरान हो गयी. नगर थाना क्षेत्र के सिंगही मोड़ के समीप 10 दिन पहले हादसा हुआ था, जिसमें गंभीर रूप से घायल जख्मी को बेहतर इलाज के लिए पटना भर्ती कराया गया है. रविवार की देर रात उसने […]

विज्ञापन

आरा : 10 दिन पहले सड़क हादसे में जख्मी हुए अधेड़ की मौत पटना में इलाज के दौरान हो गयी. नगर थाना क्षेत्र के सिंगही मोड़ के समीप 10 दिन पहले हादसा हुआ था, जिसमें गंभीर रूप से घायल जख्मी को बेहतर इलाज के लिए पटना भर्ती कराया गया है. रविवार की देर रात उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभी डुमरा गांव निवासी स्व विंदेश्वरी सिंह का पुत्र विनोद सिंह बताया जाता है, जो नगर थाना क्षेत्र के मीरगंज में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाता था. मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों के रोने- चीखने की आवाज से पूरा माहौल गमगीन हो गया. जानकारी के अनुसार मृतक को दो बच्चे हैं. घटना के बाद पत्नी विमला देवी का रोते- रोते बुरा हाल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन