योजनाओं को समय पर पूरा करने का लिया गया निर्णय

Published at :31 Oct 2017 2:42 AM (IST)
विज्ञापन
योजनाओं को समय पर पूरा करने का लिया गया निर्णय

जिप अध्यक्ष ने की अधिकारियों से सहयोग करने की अपील आरा : जिला पर्षद की बैठक विद्या भवन में परिषद की अध्यक्षा आरती देवी की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ की गई. बैठक को संबोधित करते हुए माननीय अध्यक्षा ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं का क्रियान्वयन जनहित में पूरी जवाबदेही एवं […]

विज्ञापन

जिप अध्यक्ष ने की अधिकारियों से सहयोग करने की अपील

आरा : जिला पर्षद की बैठक विद्या भवन में परिषद की अध्यक्षा आरती देवी की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ की गई. बैठक को संबोधित करते हुए माननीय अध्यक्षा ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं का क्रियान्वयन जनहित में पूरी जवाबदेही एवं निष्ठा से ससमय पूरा करना सुनिश्चित करें. सभी अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि आपसी समन्वय से जिला के सर्वांगीण विकास एवं जनता की समस्या को दूर करने के लिए योगदान दें.
बैठक में आय बढ़ाने को लेकर किया गया मंथन : जिप की बैठक में सदस्यों द्वारा परिषद की परिसंपत्तियों के अतिक्रमण, बकाया एवं आय के श्रोत बढाने के लिए विचार विमर्श किया गया, साथ ही पंचम वित्त आयोग की राशि से योजनाओं को लेने पर चर्चा की गई. प्रतिनिधियों ने भत्ता, जो जनप्रतिनिधियों को देय है. उसे शीघ्र निर्गत करने की मांग की गई.
इसके अतिरिक्त, मनरेगा योजनाओं में कार्यान्वयन एजेंसी के साथ में चेकर और मेकर निर्धारित किए जाने के लिए सदस्यों द्वारा मांग की गई. विकास योजनाओं के समुचित एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला अभियंता की भी मांग की गई. जिस पर में बताया गया कि इस आशय का पत्र पंचायती राज विभाग को भेजा गया है.
अनुपस्थित अधिकारियों पर कारणपृच्छा का निर्णय :
बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों पर चिंता एवं असंतोष प्रकट करते हुए वैसे अधिकारियों से कारण पृच्छा करने तथा विभाग को प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया गया. सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी तथा सभी तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता से कारण पृच्छा करते हुए विभाग को प्रतिवेदित करने को कहा गया.
बैठक में उपाध्यक्ष फुलवंती देवी, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त राजेश कुमार, जिला परिषद के सभी सदस्य, सभी प्रमुख एवं कई विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.
जिले के अधिकारियों व कर्मियों ने ली सत्य व निष्ठा की शपथ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन