गला दबा कर अधेड़ की हत्या, चेहरे पर फेंका तेजाब

Published at :09 Sep 2017 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
गला दबा कर अधेड़ की हत्या, चेहरे पर फेंका तेजाब

आरा\\गड़हनी : गड़हनी थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गांव के समीप खेत से पुलिस ने हत्या कर फेंका गया शव बरामद किया. मृत अधेड़ की पहले गला दबाकर हत्या की गयी है. उसके बाद चेहरे पर तेजाब फेंक दिया गया, जिससे उसकी पहचान मिट जाये. मृतक की पहचान आयर थाना क्षेत्र के असधन मठिया गांव निवासी […]

विज्ञापन

आरा\\गड़हनी : गड़हनी थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गांव के समीप खेत से पुलिस ने हत्या कर फेंका गया शव बरामद किया. मृत अधेड़ की पहले गला दबाकर हत्या की गयी है. उसके बाद चेहरे पर तेजाब फेंक दिया गया, जिससे उसकी पहचान मिट जाये.

मृतक की पहचान आयर थाना क्षेत्र के असधन मठिया गांव निवासी राजनाथ गिरी उर्फ नाथा गिरि के रूप में की गयी. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर शव की पहचान करते हुए मृतक के पुत्र सतीश गिरि ने बताया कि हमारे ही गांव के तीन लोग हमारे पिताजी को बुलाकर कर कहीं ले गये थे. जब हमारे पिताजी 12 घंटों में नहीं लौटे तो हमने खोजबीन शुरू की, तो हमारे पिताजी नहीं मिले बाद में
किसी दूसरे ने हमे फोन किया तो हमने जाकर जब देखा तो हमारा होश ही उड़ गया. हमने देखा कि हमारे पिताजी का शरीर पूरे तरह से जला हुआ है और गर्दन दबा कर हत्या की गयी है. इस संबंध में सतीश गिरि के बयान पर गांव के ही तीन लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. घटना का कारण स्पष्ट नहीं है. इस घटना को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. हालांकि यह भी चर्चा है कि चुनावी रंजिश में भी हत्या करने की बात परिजनों द्वारा बतायी जा रही है.
पुत्र ने बताया कि मेरे पिताजी ने चुनाव में एक पक्ष के लोगों को सपोर्ट नहीं किया था. उनके द्वारा दूसरे प्रत्याशी का सपोर्ट किया गया था और वह जीत गया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने मेरे पिता जी को जान से मारने की धमकी दी थी और आज उनलोगों द्वारा मेरे पिता की हत्या कर दी गयी है. हालांकि पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है. इस संबंध में गड़हनी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. पुत्र के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन