ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद रणक्षेत्र में तब्दील रहा महादलित टोला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Sep 2017 4:35 AM (IST)
विज्ञापन

आरा/जगदीशपुर : पुलिस द्वारा ड्राइवर की गिरफ्तारी किये जाने के बाद स्थिति गंभीर हो गयी. स्थानीय लोग पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध कर कर रहे थे. इसी बीच दोनों तरफ से बातचीत चल रही थी कि अचानक किसी बात को लेकर लोग उग्र हो गये और भिड़ंत हो गयी. इस दौरान कई महिलाएं भी […]
विज्ञापन
आरा/जगदीशपुर : पुलिस द्वारा ड्राइवर की गिरफ्तारी किये जाने के बाद स्थिति गंभीर हो गयी. स्थानीय लोग पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध कर कर रहे थे. इसी बीच दोनों तरफ से बातचीत चल रही थी कि अचानक किसी बात को लेकर लोग उग्र हो गये और भिड़ंत हो गयी. इस दौरान कई महिलाएं भी घायल हो गयीं. इसके कारण स्थिति और तनावपूर्ण हो गयी. करीब एक घंटे तक दलित टोला रणक्षेत्र में तब्दील रहा. बाद में आसपास के थानों की पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ.
पुलिस व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की साजिश है महिलाओं पर हमला : आरा/जगदीशपुर. पशु तस्करी की सूचना पर पहुंची जगदीशपुर थाने की पुलिस ट्रक को रोककर जांच ही कर रही थी. और बातचीत ही चल रही थी कि बजरंग दल के तथाकथिक कार्यकर्ता वहां पहुंच कर बवाल करने लगे. ये बातें माले नेता अजीत कुशवाहा ने प्रेस बयान जारी कर कहीं. उन्होंने कहा कि मौके पर मौजूद महिलाओं ने इनका विरोध किया, तो जगदीशपुर पुलिस व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दलित महिलाओं पर हमला कर दिया.
महादलित टोले में घायल महिलाओं का हाल- चाल जानने पहुंचे माले नेता अजीत कुशवाहा, पप्पू सिंह और रिशु राज को महिलाओं ने बताया कि आदम जमाने से वो लोग पशुओं का व्यापार करते हैं. ये लोग गांव-गांव जाकर से पशुओं को खरीद कर लाते हैं और लोकल पशु मेला जैसे गड़हनी, बिहिया ब्रह्मपुर में जाकर बेचते हैं. वे लोग सिर्फ भैंस की ही खरीद -बिक्री कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद हमें परेशान किया जा रहा है और लाठियां भी चलायी जा रही हैं.
एएसपी से मिलकर माले नेताओं ने मामले की जांच की मांग की है. इस दौरान राज्य कमेटी सदस्य अजीत कुशवाहा, पप्पू सिंह, रिशु राज, अरविंद कुमार, अंजू देवी सहित अन्य पीड़ित महिलाएं भी रहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




