जयंती पर याद किये गये डॉ राधाकृष्णन

Published at :06 Sep 2017 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
जयंती पर याद किये गये डॉ राधाकृष्णन

आरा : शिक्षक दिवस पर पूरे जिले में कार्यक्रमों की धूम मची रही. इसे लेकर जगह-जगह पर कार्यक्रम आयोजित किये गये. वहीं कार्यक्रमों में शिक्षकों को सम्मानित किया गया. जिले के सभी प्राइवेट एवं सरकारी विद्यालयों में शिक्षक दिवस मनाया गया. पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन पर उनके सम्मान में शिक्षक दिवस […]

विज्ञापन

आरा : शिक्षक दिवस पर पूरे जिले में कार्यक्रमों की धूम मची रही. इसे लेकर जगह-जगह पर कार्यक्रम आयोजित किये गये. वहीं कार्यक्रमों में शिक्षकों को सम्मानित किया गया. जिले के सभी प्राइवेट एवं सरकारी विद्यालयों में शिक्षक दिवस मनाया गया. पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन पर उनके सम्मान में शिक्षक दिवस का आयोजन किया जाता है.

छात्रों ने अपने-अपने विद्यालयों में अपने गुरुओं को सम्मानित किया. इस अवसर पर छात्रों द्वारा शिक्षकों को उपहार भी दिया गया. शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है. वह बच्चों का भविष्य संवारता है. इस कारण समाज का वह अति सम्मानित व्यक्ति होता है. इसे लेकर क्षत्रिय स्कूल, जैन स्कूल, जिला स्कूल, बीडी पब्लिक स्कूल, डीएवी स्कूल, जींन पॉल स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, सिंगही, सरस्वती शिशु मंदिर महाराजा हाता, ब्रह्मर्षि स्कूल, यादव स्कूल, गर्ल्स स्कूल, नवादा सहित सभी विद्यालयों में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. हमबोल्ट आइएएस एकेडमी नियर ओवरब्रिज में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया.

इसमें मुख्य अतिथि के रूप में चरपोखरी के बीडीओ संजीव कुमार और प्रो अनिल श्रीवास्तव उपस्थित थे. सर्वप्रथम छात्र-छात्राओं ने अपने निदेशक डॉ राजीव रंजन, रवि तिवारी और रवि ओझा को विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किये. इस अवसर पर मुख्य अतिथि चरपोखरी के बीडीओ संजीव कुमार और प्रो अनिल श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को डॉ राधाकृष्णन के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला और छात्र-छात्राओं को बेहतर भविष्य की कामना की. वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर एके आंसू, जगदयाल सिंह, शुकदेव शर्मा, जयकृष्ण सिंह, मोहन प्रसाद, अनिल कुमार सिन्हा, विश्वनाथ लाल, बैजनाथ सिंह, कामेश्वर प्रसाद, उमाशंकर तिवारी, कन्हैया प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद आदि थे.

सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया. उपस्थित लोगों में डॉ विष्णु कुमार सिंह, गिरिजा सिंह, महावीर सिंह, रामदेव सिंह, रामराज सिंह, राघव प्रसाद सिंह, त्रिलोकी नाथ सिंह, श्रीनारायण प्रसाद आदि उपस्थित थे. वहीं हिंदी उर्दू साहित्य सम्मेलन संस्थान द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा डॉ राधाकृष्णन के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया. इस अवसर पर जगन्नाथ मिश्र, डॉ मनोज कुमार मनमौजी, ऋतुराज यादव, काजल कुमारी, नेहा, युवराज कुमार, अंजली, ऋतिक, अजय कुमार गुप्त आदि थे. किड्स प्ले में भी मदन मोहन सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर सभी शिक्षक-शिक्षिका व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

डीके कारमेल में किया गया भव्य आयोजन : जीरो माइल स्थित डीके कारमेल रेसिडेंसियल हाई स्कूल के प्रांगण में छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षक दिवस पर भव्य आयोजन किया गया. विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें संस्कृत के श्लोकों का गायन, हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषण, नृत्य तथा नाटक प्रस्तुत किया गया. विद्यालय समूह के अध्यक्ष मधेश्वर सिंह ने सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के तैल चित्र पर पुष्पार्चन के बाद दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. इस अवसर पर निर्मला, पीएस उपाध्याय, आरके सिंह, रेखा गुप्ता आदि उपस्थित थे.
जयंती पर श्रद्धा से याद किये गये डॉ राधा कृष्णन
पीरो. देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन की जयंती के मौके पर कृतज्ञ लोगों द्वारा उन्हें पूरी श्रद्धा के साथ याद किया गया. इस मौके पर जगह- जगह आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला. स्थानीय धर्मशाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेता उपेंद्र सिंह, राजद नेता लक्ष्मण आजाद समेत दर्जनों लोग शामिल थे. डाॅ राधाकृष्णन की जयंती क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया.
इस दौरान पूरे अनुमंडल क्षेत्र में कार्यक्रमों की धूम रही. मौके पर अनुमंडल मुख्यालय स्थित प्रोग्रेसिव ट्यूशन सेंटर, ज्ञानोदय सेंट्रल स्कूल, सीबीएससी सेंट्रल स्कूल, माउंट कारमेल इंटरनेशनल स्कूल, एलडीएम पब्लिक स्कूल, जेडी पब्लिक स्कूल, ज्ञान स्थली ट्यूशन सेंटर, कौलोडिहरी स्थित गुरुकुल कोचिंग सेंटर, कातर गांव स्थित उर्दू मध्य विद्यालय सहित अन्य शिक्षक संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर डाॅ कृष्णन को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी. इस दौरान शिक्षण संस्थानों में पेटिंग व निबंध प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये. माउंट कारमेल इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक अभय सिंह की देखरेख में आयोजित सेमिनार में छात्रों ने सर्वपल्ली डाॅ राधाकृष्णन के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला. वहीं एलडीएम पब्लिक स्कूल के प्राचार्य विकास कुमार की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये. इधर अनुमंडल के सरकारी विद्यालयों में विभागीय निर्देशानुसार पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता का विधिवत आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया. मुख्यालय स्थित प्रोग्रेसिव ट्यूशन सेंटर में संचालक सत्येंद्र कुमार पांडेय व निदेशक उपेंद्र कुमार पांडेय की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किये गये. इस मौके पर मध्य विद्यालय, लहठान में प्रधानाध्यापक श्रीमन नारायण पांडेय ने विद्यालय के सभी शिक्षकों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया.
शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
कोइलवर. स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शिक्षक दिवस के अवसर पर कोइलवर प्रखंड के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके तहत प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा 1 से 5 के लिए पेंटिंग में प्रस्तावित विषय मेरे सपनों का स्वच्छ भारत, कक्षा छह से आठ के लिए प्रस्तावित विषय ‘मैं स्वच्छ भारत के लिए क्या करूंगा या करूंगी’ से संबंधित छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गयी. मौके पर महान शिक्षक, राजनीतिज्ञ, दार्शनिक एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया तथा उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी. प्रखंड के अारपीपीएस
विद्यालय ,मध्य विद्यालय गीधा, कायमनगर, बिरमपुर, बिष्णुपुरा, कुल्हड़िया,कोईलवर, चांदी, खनगांव,मटीयारा, पचैना बाजार,दौलतपुर में पेंटिंग , निबंध प्रतियोगिता तथा प्राथमिक विद्यालय कन्या कृतपुरा, कन्या बिरमपुर, जोगता,जहनपुर मुशहर टोली,राम दिहल टोला,रतनपुर,कन्या बहियारा, मिश्रवलिया,हरदास टोला,जोगता हरिजन टोला,अगरपुरा, सहित विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी छात्र-छात्राओं एवं सभी शिक्षकों का सराहनीय सहयोग रहा. मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कोईलवर हीरालाल सिंह व वरीय साधनसेवी राजाराम सिंह प्रियदर्शी, रविकांत राय, प्रवीण सिंह ,पंकज सिंह, नितेश समेत शिक्षकगण मौजूद थे.
शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
संदेश. शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ निबंध, चित्रकला एवं पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उत्क्र्रमित मध्य विद्यालय रामबाग डीहरी में शिक्षक दिवस समारोहपूर्वक आयोजित किया गया. इसमें डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय मिश्र के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गयी. इस अवसर पर विद्यालय में निबंध, चित्रकला, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक के द्वारा डॉ राधाकृष्णन की शिक्षा में योगदान पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर राजेश कुमार, अवधेश सिंह, पिंटू कुमार, रूबी कुमारी ने अपने विचार व्यक्त किये.
शिक्षक दिवस पर परिचर्चा
संभावना आवासीय उच्च विद्यालय मझौंवा मेंसर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के जन्म दिन पर शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्कूल परिसर व उसके आसपास पौधारोपण किया गया. विद्यालय के कॉमन हॉल में प्राचार्या डॉ अर्चना सिंह, निदेशक कुमार द्विजेंद्र, पूर्व प्राचार्य सीताराम सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम में वर्तमान परिवेश में चरित्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर परिचर्चा आयोजित की गयी.
कुमार द्विजेंद्र ने कहा कि डॉ राधाकृष्णन सादगी का प्रतीक उनका जीवन शिक्षकों के लिए अनुकरणीय है. वहीं डॉ अर्चना सिंह ने कहा कि डॉ राधाकृष्णन का जीवन शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत है. सीताराम सिंह ने कहा कि शिक्षक ही देश का निर्माण और विकास कर सकता है. इस अवसर पर सरोज कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे. मंच का संचालन राघवेंद्र कुमार वर्मा ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन