खाना बनाने के दौरान झुलसीं दो महिलाएं, मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Sep 2017 4:36 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में खाना बनाने के दौरान झुलसी दो महिलाओं की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. दोनों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. इस मामले में पुलिस ने यूडी कांड दर्ज किया है. मिली जानकारी के अनुसार गड़हनी थाना क्षेत्र के ईश्वरपुरा गांव निवासी सिपाही […]
विज्ञापन
आरा : जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में खाना बनाने के दौरान झुलसी दो महिलाओं की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. दोनों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. इस मामले में पुलिस ने यूडी कांड दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार गड़हनी थाना क्षेत्र के ईश्वरपुरा गांव निवासी सिपाही गिरि की पत्नी लालती देवी खाना बनाने के दौरान आग से झुलस गयी थी. इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां सोमवार को उसने दम तोड़ दिया. वहीं दूसरी ओर इमादपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी रंजू देवी नामक महिला खाना बनाने के दौरान 30 अगस्त को झुलस गयी थी, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था. इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गयी. दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




