शिक्षा में सुधार तक चैन से नहीं बैठेंगे : उपेंद्र
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Sep 2017 9:58 AM (IST)
विज्ञापन

लोगों को निरक्षरता से मुक्ति दिलाना हमारा दायित्व आरा : बिहार में शिक्षा में सुधार होने तक चैन से नहीं बैठूंगा. शिक्षा समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण है. इसके बिना विकास संभव नहीं है. उक्त बातें केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहीं. अवसर था चंदवा में पार्टी द्वारा आयोजित शिक्षा सुधार […]
विज्ञापन
लोगों को निरक्षरता से मुक्ति दिलाना हमारा दायित्व
आरा : बिहार में शिक्षा में सुधार होने तक चैन से नहीं बैठूंगा. शिक्षा समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण है. इसके बिना विकास संभव नहीं है. उक्त बातें केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहीं. अवसर था चंदवा में पार्टी द्वारा आयोजित शिक्षा सुधार कार्यकर्ता सम्मेलन का. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए यह स्वत: साबित होता है कि लोग शिक्षा में सुधार के लिए किस तरह बेचैन हैं. बिहार में शिक्षा की स्थिति खराब है.
उन्होंने कहा कि शिक्षा सुधार कार्यकर्ता सम्मेलन सभी जिलों में पार्टी द्वारा आयोजित किया जा रहा है. जब तक शिक्षा में सुधार नहीं करा लूंगा या कर लूंगा तब तक प्रयास जारी रहेगा.
श्री कुशवाहा ने कहा कि लोगों की निगाहें हमारी तरफ हैं. लोगों को निरक्षरता से मुक्ति दिलाना हमारा दायित्व है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से 15 अक्तूबर को पटना के गांधी मैदान में आयोजित रैली को सफल बनाने की अपील की.
कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता नागमणी, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, भुदेव चौधरी, प्रवीण कुमार सिंह, संजय मेहता, सिद्धेश्वर उपाध्याय द्वारा 50 किलो के माला से केंद्र कुशवाहा का स्वागत किया गया. इस अवसर पर नागमणी ने कहा कि शिक्षा के प्रति सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है. वहीं श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि हमारी पार्टी अनुशासित है. अब उपेंद्र कुशवाहा को मुख्यमंत्री बनाना है.
पार्टी सभी को साथ लेकर चलेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांधी मैदान चलने की अपील की. अध्यक्षता प्रवीण कुमार सिंह, धन्यवाद ज्ञापन संजय मेहता तथा स्वागत राणा प्रताप कुशवाहा ने किया. उपस्थित नेताओं में राम बिहारी सिंह, दशई चौधरी, विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह, सीमा सक्सेना, सत्यानंद दांगी, रामचंद्र ठाकुर, कामरान, डॉ जंग बहादुर सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा आदि हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




