नाले की सफाई के लिए हंगामा

Updated at :16 Jul 2013 1:42 PM
विज्ञापन
नाले की सफाई के लिए हंगामा

आरा : नाले की समुचित सफाई नहीं होने से नाराज चौधरियाना मुहल्ले के लोगों ने हंगामा किया. सभी मसजिद के समीप सड़क को जाम कर विरोध जताया. जाम के दौरान यातायात बाधित रहा. इस दौरान जाम कर रहे लोगों ने निगम प्रशासन के खिलाफ आक्रोशपूर्ण नारेबाजी की. जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस […]

विज्ञापन

आरा : नाले की समुचित सफाई नहीं होने से नाराज चौधरियाना मुहल्ले के लोगों ने हंगामा किया. सभी मसजिद के समीप सड़क को जाम कर विरोध जताया. जाम के दौरान यातायात बाधित रहा. इस दौरान जाम कर रहे लोगों ने निगम प्रशासन के खिलाफ आक्रोशपूर्ण नारेबाजी की.

जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया. इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के चौधरियाना मुहल्ले के लोगों ने नाले की सफाई नहीं होने से नाराज होकर मंगलवार को विरोध जताते हुए मसजिद के समीप पहुंचे और सड़क को जाम कर दिया.

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नाले की समुचित सफाई नहीं होने से नाले का गंदा पानी लोगों की घरों में घुसने लगा है. लोगों को गंदे पानी में घुस कर आना-जाना पड़ता है. निगम प्रशासन से इसकी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आज तक नाले के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गयी है.

इससे तंग आकर मुहल्लेवासियो ने सड़क जाम कर विरोध जताया. जाम रहने से वाहनों की लंबी कतार लगी रही और यातायात की समस्या उत्पन्न हो गयी. जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन