शहरी क्षेत्र की सड़कों का सर्वे

Updated at :16 Jul 2013 1:42 PM
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र की सड़कों का सर्वे

आरा : डीएम पंकज कुमार पाल के निर्देश पर पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता और डूडा के कार्यपालक अभियंता ने आरा शहरी क्षेत्र के मुख्य सड़कों का जायजा लिया. डीएम ने बताया कि शहरी क्षेत्र की जजर्र सड़क के कारण आये दिन जाम की स्थिति होती है. इससे प्रशासन के समक्ष विधि व्यवस्था की […]

विज्ञापन

आरा : डीएम पंकज कुमार पाल के निर्देश पर पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता और डूडा के कार्यपालक अभियंता ने आरा शहरी क्षेत्र के मुख्य सड़कों का जायजा लिया. डीएम ने बताया कि शहरी क्षेत्र की जजर्र सड़क के कारण आये दिन जाम की स्थिति होती है.

इससे प्रशासन के समक्ष विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो जा रही है. इसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने इन विभागों के कार्यपालक अभियंता से 24 घंटे के अंदर सभी मुख्य सड़कों के निरीक्षण कर प्रतिवेदन देने को कहा गया है ताकि मुख्य सड़कों की मरम्मत को लेकर संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजा जा सके.

उन्होंने कहा कि फिलहाल शहर के मुख्य सड़कों पर बने गढ्ढों को भरने की तैयारी भी की जा रही है ताकि निर्माण कार्य शुरू होने से पहले सड़कों पर यातायात का परिचालन बहाल रखा जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन