ePaper

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस अध्यक्ष पहुंचे बांका, भारत जोड़ों यात्रा का करेंगे शुभारंभ, देखें तस्वीरें

Updated at : 05 Jan 2023 2:28 PM (IST)
विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस अध्यक्ष पहुंचे बांका, भारत जोड़ों यात्रा का करेंगे शुभारंभ, देखें तस्वीरें

Bharat Jodo Yatra: बिहार में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का आज पहला दिन है. भारत जोड़ो यात्रा जमुई से शुरू हो चुकी है. कांग्रेस अध्यक्ष खरगे आज बांका के मंदार पर्वत से पदयात्रा को रवाना करेंगे.

विज्ञापन
undefined

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा छह दिन बिहार में चलेगी. बिहार में इस यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे. इस दौरान कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत की.

undefined

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बांका पहुंचे हुए है. खरगे गुरुवार को बांका जिले के मंदार में लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा और फिर जनसभा संबोधन के बाद खरगे शाम चार बजे यात्रा पर निकलेंगे. गुरुवार को 7.3 किलोमीटर की पदयात्रा मंदार से बाराहाट तक चलेगी.

undefined

खरगे गुरुवार दोपहर चार्टर्ड प्लेन से पटना एयरपोर्ट पर उतरकर हेलीकॉप्टर के जरिए बांका जिले के मंदार पहुंचे. यहां पर खरगे के पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया.

undefined

मंदार में सभा स्थल पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, विधायक अजीत शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता असीत नाथ तिवारी, कांग्रेस नेता जितेंद्र कुमार सिंह आदि पहुंचकर भीषण ठंड में भीड़ का उत्साहवर्धन कर रहे हैं.

undefined

बिहार में यह यात्रा ढाई दिन बांका, ढाई दिन भागलपुर और लगभग एक दिन खगड़िया में रहेगी. गुरुवार को खड़गे बाराहाट में रुकेंगे.

undefined

गुरुवार को बाराहाट में ठहराव के बाद शुक्रवार सुबह ढाकामोड़ होकर बांका तक 19 किमी की यात्रा होगी. शनिवार की सुबह नगर बांका से अमरपुर होकर भागलपुर तक 21 किलोमीटर की यात्रा होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन