bhagalpur news. हबीबपुर में बम के हमले से युवक जख्मी, पुलिस ने बताया पटाखा जलाने के दौरान हुई घटना

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. हबीबपुर में बम के हमले से युवक जख्मी, पुलिस ने बताया पटाखा जलाने के दौरान हुई घटना

हबीबपुर थाना स्थित शाहजंगी मेले में बुधवार सुबह बम के हमले में एक युवक घायल हो गया

विज्ञापन

हबीबपुर थाना स्थित शाहजंगी मेले में बुधवार सुबह बम के हमले में एक युवक घायल हो गया. जख्मी युवक इनामुल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज रेफर किया गया है. युवक के अनुसार वह मैदान में खड़ा था, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने बम फेंक दिया. बम का छींटा उसके सीने में लगा, जिसके बाद खून बहने लगा. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची हबीबपुर थाना पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले गयी. दूसरी तरफ पुलिस बता रही है कि हमला बम का नहीं था, पटाखा फोड़ने के क्रम में युवक घायल हुआ है. बता दें कि हबीबपुर थाने में पूर्व में भी धमाके हो चुके हैं. हबीबपुर में बम धमाके में आठ बच्चे घायल हुए थे, लेकिन अब तक इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गयी है. घटना को लेकर सिटी डीएसपी टू राकेश कुमार ने बताया कि मेला मैदान में पटाखा फोड़ने के दौरान उसके छींटे से युवक घायल हुआ है. पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन