Bhagalpur News: पत्नी की बिदागरी नहीं देने पर कट्टा के साथ ससुराल पहुंचा युवक, गिरफ्तार

Updated at : 18 Apr 2024 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News: पत्नी की बिदागरी नहीं देने पर कट्टा के साथ ससुराल पहुंचा युवक, गिरफ्तार

पत्नी की बिदागरी नहीं देने पर कट्टा के साथ ससुराल पहुंचा युवक, गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सन्हौला

पिछले कई माह से ससुराल से पत्नी की बिदागरी नहीं देने पर लोडेड कट्टा के साथ युवक ससुराल आकर उत्पात मचाने लगा. पुलिस की तत्परता के कारण बड़ी घटना घटने से बची. मामला पेरियक गांव का है. सूचना पाकर अमडंडा पुलिस दलबल के साथ पहुंचे और उत्पात मचा रहे गोराडीह थाना क्षेत्र के कलिकापुर गांव निवासी नीतीश कुमार पिता सुरेश मंडल को लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि बिदागरी को लेकर पूर्व से ही दामाद और ससुर में विवाद चल रहा था. कई माह से ससुरालवालों ने बिदागरी नहीं दिया, इसी कारण आक्रोशित होकर युवक लोडेड कट्टा को लहराते हुए पत्नी को जान मारने की धमकी देने लगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन