ePaper

डालसा सहित कई संगठनों ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

Updated at : 05 Jun 2024 11:30 PM (IST)
विज्ञापन
डालसा सहित कई संगठनों ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

डालसा सहित कई संगठनों ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को दो अलग-अगल कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भागलपुर, बांका व जमुई के जिला एवं सत्र न्यायाधीश (जिला जज) द्वारा फलदार वृक्ष के पौधों को लगाया गया. कार्यक्रम के दौरान डालसा के प्रभारी सचिव प्रकाश कुमार रॉय सहित कई न्यायिक पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे. इसके अलावा डालसा की ओर से नगर निगम के सहयोग से बड़ी खंजरपुर में ठोस कचरा प्रबंधन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें एलएडीसीएस के सहायक सुजीत कुमार ने पर्यावरण संबंधित कानूनों, घोषणाओं और सरकार की नीतियों की विस्तृत जानकारी लोगों को दी गयी. इस दौरान डालसा के पारा विधिक स्वयंसेवक शुभम कुमार, नगर निगम के पंकज कुमार भट्टाचार्य ने भी लोगों को जागरूक करने में अपनी भूमिका निभायी. ऑर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों ने कई जगहों पर लगाये पौधे ऑर्ट ऑफ लिविंग संस्था की भागलपुर शाखा की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ अभियान की शुरुआत की गयी. अभियान के तहत बुधवार को शहर के ऐसे इलाकों का चयन किया गया जहां पौधे लगाये जाने के बाद उनका ठीक से देखभाल हो सके और शहर का सौंदर्यीकरण भी हो सके. अभियान के प्रथम चरण में ऑर्ट ऑफ लिविंग के एपेक्स मेंबर प्रदीप दास, अर्चना ठाकुर, पूनम तिवारी, स्मृति मिश्रा, पूनम सिंह, प्रदीप रजक, पम्पा जी, विद्योत्मा, पम्मी, राजेश, अजय, कृष्णा आदि लोगों ने गुलमोहर, सीता, अशोक आदि वृक्षों के पौधे लगाये. एसएम कॉलेज की पूर्व प्राचार्या अर्चना ठाकुर ने बताया कि उक्त अभियान आगामी 19 अगस्त तक चलता रहेगा. थानों व पुलिस प्रतिष्ठानों में किया गया पौधरोपण जिला पुलिस की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपनी भागीदारी दी गयी. इस दौरान जिला पुलिस केंद्र में डीएसपी संजीव कुमार सहित कई संस्थाओं की ओर से पौधरोपण किया गया. इसके अलावा जिला के सभी पुलिस प्रतिष्ठानों और थानों में थानाध्यक्ष, पुलिस पदाधिकारियों व पुलिसकर्मियों द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन