bhagalpur news. शहर में स्थायी बैरिकेडिंग लगाने का कार्य शुरू

Published by :NISHI RANJAN THAKUR
Published at :15 Apr 2026 11:48 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. शहर में स्थायी बैरिकेडिंग लगाने का कार्य शुरू

भागलपुर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लगाने के उद्देश्य से स्थायी बैरिकेडिंग लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है. मानाली चौक पर बैरिकेडिंग लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है.

विज्ञापन

भागलपुर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लगाने के उद्देश्य से स्थायी बैरिकेडिंग लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है. मानाली चौक पर बैरिकेडिंग लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है. अब रंग रोगन का कार्य किया जायेगा. तिलकामांझी में भी कार्य प्रारंभ किया गया है. इसके अलावा शहर में कुल आठ जगहों पर भी स्थायी बैरिकेडिंग लगाने का कार्य जल्द ही प्रारंभ किया जायेगा. शहर के घंटाघर, स्टेशन चौक, शहीद चौक, गोरहट्टा, अलीगंज, कचहरी चौक पर भी स्थायी बैरिकेडिंग लगायी जायेगी. पहले ही दिन हो गयी घटना इधर बैरिकेडिंग करने के पहले ही दिन मनाली चौक पर एक ऑटो बैरिकेडिंग से टकरा गयी. ऑटो पर बैठी एक लड़की के सिर में गंभीर चोटें आयीं और टोटो भी क्षतिग्रस्त हो गया. ट्रैफिक पुलिस द्वारा घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. युवती की हालत सामान्य है और खतरे से बाहर है. चिकित्सकों ने उसे आराम करने की सलाह दी है. इस घटना के बाद शहर के लोग सवाल उठाने लगे कि क्या भागलपुर जैसे संकरी सड़क वाले शहर में इस तरह के बैरिकेडिंग की जरूरत है. ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि चालक अभ्यस्त नहीं थे, इसलिए घटना हुई. साथ ही रंग रोगन और स्टीकर लगा दिये जाने के बाद इस तरह की घटना नहीं होगी. उन्होंने कहा कि वैसी जगहों पर जहां पर दुर्घटना की आशंका होगी, वहां पर प्लास्टिक की ऐसी बैरिकेडिंग की जायेगी कि टकराने के बाद भी यात्री चोटिल नहीं होंगे. तिलकामांझी ऑटो, टोटो स्टैंड पर को उपयोग में लाने की कवायद शुरू मालूम हो कि पिछले तीन वर्षों से तिलकामांझी में एक शानदार ऑटो और टोटो स्टैंड बनाया गया है. स्टैंड सभी प्रकार की सुविधाओं से लैस है. लेकिन स्टैंड में ऑटो टोटो नहीं लगते, दूसरी तरफ चौक के चारो तरफ ऑटो और टोटो की अवैध पार्किंग होती है. ट्रैफिक पुलिस ने स्टैंड को उपयोग में जाने की कवायद शुरू कर दी है. ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि अब स्टैंड पर टोटो या ऑटो लगाना होगा. बाहर के वाहनों का ठहराव यहीं पर होगा. आठ दिनों तक चालकों को स्टैंड के निमयों का पालन करने कहा जा रहा है, आठ दिनों के बाद जुर्माने की वसूली की जायेगी. ऐसे टोटो या ऑटो चालक जो बार बार अन्यत्र पार्किंग करेंगे, वैसे चालकों के वाहनों को विधिवत जब्त कर लिया जायेगा. तीन नये जगहों पर सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था शहर में तीन नये जगहों पर ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करने के उद्देश्य से चिन्हित किया गया है. इनमें मायागंज गेट नंबर एक, सराय चौक और स्टेशन से ततारपुर रोड है. ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि जेएलएनएमसीएच मायागंज गेट नंबर एक के पास रोजाना टोटो चालक अवैध पार्किंग कर जाम कर देते हैं. सराय चौक की स्थिति भी कुछ ऐसी है. तीनों जगहों के लिए एक विस्तृत प्लान के तहत पुलिस काम करेगी.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन