महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या का आरोप

Updated at : 12 Jun 2024 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या का आरोप

बीरबन्ना पासी टोला के बिक्रम चौधरी की पत्नी रूबी देवी की सोमवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी थी

विज्ञापन

नारायणपुर बीरबन्ना पासी टोला के बिक्रम चौधरी की पत्नी रूबी देवी (21) की सोमवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी थी. मामले में मृतका के मामा बेगूसराय जिला अंतर्गत चेरिया बरियारपुर थाना के मंझौल निवासी नीतीश कुमार ने दहेज के लोभ में हत्या करने का आरोप लगाकर भवानीपुर थाना में विक्रम चौधरी, उनके पिता हिंगन चौधरी, बेगूसराय सिमरी गांव के विवाह कराने वाले अगुआ सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने भवानीपुर पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि एक वर्ष पूर्व भांजी की शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. दहेज में चार लाख रुपये नहीं देने पर गर्भवती भांजी को पेट में लात मारकर व गला दबाकर हत्या कर दी. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है.

महिला की मौत मामले में चार को भेजा जेल

सन्हौला. फाजीलपुर गांव में मनोज मंडल की पत्नी रीना कुमारी (20) की संदेहास्पद स्थित में मौत का राज खुलने लगा है. परिजनों की लिखित शिकायत पर सन्हौला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पति सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. सोमवार को मृतका के ससुराल वालों ने मायका पक्ष को फोन कर रीना की तबीयत खराब होने की सूचना दी. मायका वाले बेटी के घर पहुंचे, तो बेटी को मृत पाया. उनलोगों ने रीना के पति मनोज मंडल, ससुर विजय मंडल, सास सुनीता देवी और देवर अरविंद मंडल पर बेटी के साथ मारपीट कर हत्या कर देने की नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या जहर पीने से मौत होने की आशंका है. लड़की के पिता के लिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का खुलासा होगा. पुलिस अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन