पूर्व मुखिया की पत्नी की जलने से मौत

Updated at : 29 Jan 2025 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व मुखिया की पत्नी की जलने से मौत

पूर्व मुखिया की पत्नी की जलने से मौत

विज्ञापन

बांका जिला के बौंसी थाना क्षेत्र स्थित बग्डुम्बा के पूर्व मुखिया वैद्यनाथ यादव की 69 वर्षीय पत्नी साया देवी उर्फ सावित्री देवी की जलने से बुधवार की सुबह मौत हो गयी. बीते 26 जनवरी को खाना बनाने के दौरान जलने के बाद उन्हें मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मामले में पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मायागंज अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतका के पति कई सालों तक गांव के मुखिया रहे और उसके बाद वह पैक्स अध्यक्ष भी रहे. विगत 26 जनवरी को पूर्व मुखिया गांव में झंडा फहराने गये थे. इसी दौरान उनकी पत्नी झुलस गयी थी. फर्जी तरीके से वाहनों पर प्रेस/पुलिस लिखने पर होगी कार्रवाई बिहार के पुलिस महानिदेशक की ओर से फर्जी तरीके वाहनों पर प्रेस/पुलिस लिखकर घूमने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. मंगलवार को जारी किये गये निर्देश में इस बात का उल्लेख किया गया है कि कई वाहनों के रजिस्ट्रेनशन नंबर पट्टी पर प्रेस, पुलिस, आर्मी सहित कई सांकेतिक शब्त अंकित किया जाता है. और प्राय: उस पर उक्त पद के लोग सवार नहीं रहते हैं. ऐसे वाहनों का का उपयोग कर असामाजिक और आपराधिक प्रवृति के लोग गलत कार्य के लिए इस्तेमाल करते हैं. इसको लेकर जांच अभियान चलाने और ऐसे मामले सामने आने पर सख्त कार्रवाई करने को लेकर सभी एसएसपी/एसपी को निर्देशित किया गया है. एसएसपी व एसपी सिटी ने देर रात किया थानों और गश्ती का निरीक्षण भागलपुर में आगामी सरस्वती पूजा और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भागलपुर आगमन को लेकर भागलपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है. इसको लेकर वरीय पुलिस अधिकारी व पदाधिकारी लगातार पुलिस जिला में भ्रमण और निरीक्षण कर रहे हैं. बुधवार रात सीनियर एसपी हृदय कांत ने शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों में पहुंच कर थानों सहित गश्ती दलों का निरीक्षण किया. वहीं मंगलवार रात एसपी सिटी शुभांक मिश्रा ने भी थानों और गश्ती टीम का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिया था. एसडीपीओ और थानाध्यक्ष भी लगातार अपने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाल रहे हैं. साथ ही कई थानों में शांति समिति की बैठक का भी आयोजन किया गया. कोर्ट के समीप से बाइक चोरी, केस दर्ज भागलपुर के जगदीशपुर के मोहिउद्दीनपुर के रहने वाले मो नौशाद की बाइक विगत 27 जनवरी को कोर्ट के बाहर से चोरी हो गयी. इस संबंध में उन्होंने तिलकामांझी थाना को आवेदन दिया था. जिसके आधार पर मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. मौ नौशाद ने बताया कि 27 जनवरी को दोपहर साढ़े तीन बजे वह बाइक कोर्ट के बाहर लगाकर कोर्ट में काम से गये थे. शाम साढ़े 5 बजे जब वह गेट से बाहर आये तो उनकी बाइक वहां से गायब थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन