bhagalpur news. विशिष्ट शिक्षकों ने प्रोन्नति के लिए डीईओ कार्यालय में डाला डेरा, फाइल अटकाने का लगाया आरोप

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. विशिष्ट शिक्षकों ने प्रोन्नति के लिए डीईओ कार्यालय में डाला डेरा, फाइल अटकाने का लगाया आरोप

जिले के हजारों विशिष्ट शिक्षकों की प्रोन्नति का मामला अब तूल पकड़ने लगा है

विज्ञापन

जिले के हजारों विशिष्ट शिक्षकों की प्रोन्नति का मामला अब तूल पकड़ने लगा है. गुरुवार को बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) के नेतृत्व में दर्जनों शिक्षकों ने जिला शिक्षा कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की. शिक्षकों का सीधा आरोप है कि विभाग के आला अधिकारियों की सहमति के बावजूद कार्यालय के सहायकों द्वारा फाइल को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है. 12 वर्ष की सेवा के बाद भी प्रोन्नति का इंतजार बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) के जिला सचिव श्यामनंदन सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग ने 12 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके नियोजित और विशिष्ट शिक्षकों को प्रोन्नति देने का स्पष्ट निर्देश दिया है. जिले में लगभग 8,000 विशिष्ट शिक्षक हैं, जो लंबे समय से इस आदेश के लागू होने की राह देख रहे हैं. अधिकारियों का आश्वासन, बाबू की सुस्ती शिक्षकों ने कार्यालय में पदाधिकारियों और सहायकों से मुलाकात की. शिक्षकों का कहना है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने प्रोन्नति देने का पूर्ण आश्वासन दिया है. अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही संचिका (फाइल) उनके पास पहुंचेगी, वे तुरंत आदेश जारी कर देंगे, लेकिन कर्मचारियों द्वारा फाइल अब तक आगे नहीं बढ़ायी गयी है. वेतन वृद्धि पर टिकी हैं निगाहें प्रोन्नति मिलने के साथ ही इन शिक्षकों के वेतन में अच्छी-खासी वृद्धि होगी. वर्तमान में जिले में तीन सक्षमता परीक्षाओं के बाद भी करीब 1800 नियोजित शिक्षक कार्यरत हैं, जिनके लिए प्रोन्नति का निर्देश जारी हो चुका है, लेकिन विशिष्ट शिक्षकों को अब तक इस लाभ से वंचित रखने पर शिक्षकों में गहरा रोष है. क्या कहते हैं शिक्षक संघ के नेता जब विभाग का स्पष्ट निर्देश है और अधिकारी सहमत हैं, तो फिर फाइल क्यों अटकी है? प्रोन्नति शिक्षकों का हक है और इसमें देरी से हजारों शिक्षकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है. संचिका बढ़ते ही निर्देश जारी होगा और वेतन बढ़ेगा. श्यामनंदन सिंह, जिला सचिव, गोपगुट

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन