Aaj Ka Mausam. मौसम ने बदली करवट, आज फिर आंधी-बारिश के आसार
Author Brajesh nandan mad
Updated:
विज्ञापन

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जारी की है, जिसमें संभावना जतायी है कि शुक्रवार को भी जिले में आंधी के साथ बारिश होगी.
विज्ञापन
भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट
भागलपुर. उमस भरी गर्मी से जिले के लोग इन दिनों काफी परेशान हैं. बुधवार की देर रात और गुरुवार दिन में हुई आंधी व बारिश से लोगों को कुछ समय के लिए राहत मिली. वहीं, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जारी की है, जिसमें संभावना जतायी है कि शुक्रवार को भी जिले में आंधी के साथ बारिश होगी. मौसम विभाग के अनुसार लगातार बढ़ रही गर्मी और उमस के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है. इसी वजह से आंधी और बारिश की स्थिति बन रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ब्रजेश नंदन माधुर्य
ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










