bhagalpur news. गंगा का जलस्तर बढ़ा, लेकिन नहीं सुधरी जलापूर्ति व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. गंगा का जलस्तर बढ़ा, लेकिन नहीं सुधरी जलापूर्ति व्यवस्था

गंगा का जलस्तर बढ़ा, लेकिन नहीं सुधरी जलापूर्ति व्यवस्था.

विज्ञापन

-बरारी वाटर वर्क्स समीप अब भी नहीं पहुंची गंगा, इंटकवेल तक पंपिंग सेट से पहुंचाया जा रहा है पानी

वरीय संवाददाता, भागलपुर

भागलपुर नगर निगम में आने वाले 12 वार्डों 24, 25, 26, 28, 29, 19, 22, 23, 18, 36, 20, 21 में वाटर वर्क्स से जलापूर्ति होती है. पिछले नौ साल से गंगा में जलस्तर घटने पर जलापूर्ति व्यवस्था बिगड़ जाती है. इस बार कभी हरा पानी आ रहा है, तो कभी जलापूर्ति बंद हो जा रही है और अब लाल पानी आ रहा है. सोमवार को गंगा का जलस्तर तो बढ़ा, लेकिन गंगा इंटकवेल तक नहीं पहुंच पायी है और जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है.

गंगा तट पर पंपिंग सेट चलाने वाले निजी कर्मी ने बताया कि वे लोग पिछले चार माह से पंपिंग सेट के जरिये गंगा की धार से पानी इंटकवेल तक पाइप के जरिये पहुंचा रहे हैं. गंगा की धार में भी पानी गंदा है. इंटकवेल के आसपास गाद जम गया है. गंगा से इंटकवेल तक पहुंचा पानी कीचड़युक्त है. इससे साफ करने के बाद भी पीने योग्य बनाना मुश्किल है. पानी में कीड़ा ही कीड़ा नजर आ रहा है. वाटर वर्क्स समीप कीड़े को रोकने के लिए जाली लगायी गयी है. फिर भी छोटे-छोटे कीड़े इंटकवेल के जरिये वाटर वर्क्स के तालाब पहुंच रहे हैं. लोगों ने बताया कि अब यहां गंगा की बजाय नाला ही बचा है. इसमें शहर में बुनकरों समेत अन्य कंपनी का केमिकल वाला पानी, नाला के माध्यम में मल-मूत्र वाला पानी आता है. पंपिंग सेट चलाने वाले निजी कर्मी ने बताया कि दो दिन के अंदर गंगा में पांच इंच तक पानी बढ़ गया है.

गंगा के सूखने के बाद शहर में वाटर वर्क्स द्वारा की जा रही हर दिन की जलापूर्ति व्यवस्था पर असर पड़ा है. हर दिन होनी वाली 38 लाख गैलन की जगह 12 लाख गैलन भी जलापूर्ति नहीं हो पा रही है. इससे सभी संबंधित वार्ड में सही तरीके से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है. राधारानी सिन्हा रोड के दिलीप यादव ने बताया कि सप्लाई पानी इतना गंदा आता है कि पैर धोने पर खुजली होती है. वहीं दीपनगर के राजकमल ने बताया कि अभी अधिकतर लोग प्याऊ का पानी लेते हैं. सप्लाई पानी का नल खोलने से बदबू आती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन