Aaj Ka Mausam. भागलपुर में अगले 36 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की भी चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Mausam. भागलपुर में अगले 36 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की भी चेतावनी

भागलपुर और बांका में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. मौसम विभाग और बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 36 घंटों में इन दोनों जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

विज्ञापन

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट

Bhagalpur Weather Update. भागलपुर और बांका में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. मौसम विभाग और बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 36 घंटों में इन दोनों जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. साथ ही 30 मई से 3 जून के बीच गरज-चमक के साथ आंधी और तेज हवाओं का दौर भी जारी रह सकता है, जिसकी रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.शुक्रवार को हुई बारिश के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली है और अब एक बार फिर मौसम बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में तेज बारिश होने की संभावना है.मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 से 80 प्रतिशत और दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने का अनुमान है. पूर्वी दिशा से 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को तापमान 27 से 30 डिग्री और न्यूनतम 20 से 22 डिग्री रहने की संभावना है.

किसानों के लिए सलाह जारी

मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है. आगामी बारिश को देखते हुए खेतों में सिंचाई नहीं करने, तथा खाद और कीटनाशक का छिड़काव केवल साफ मौसम में करने की सलाह दी गई है. आंधी और तेज हवा के कारण बागवानी फसलों में नुकसान और अपरिपक्व फलों के झड़ने की आशंका भी जताई गई है. ऐसे में किसानों को खेती संबंधी कार्य फिलहाल स्थगित रखने और फसलों व पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया है.

विज्ञापन
ब्रजेश नंदन माधुर्य

लेखक के बारे में

By ब्रजेश नंदन माधुर्य

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन