26 अप्रैल को घर से जरूर निकलें, सुबह 7.00 से शाम 6.00 बजे तक के बीच कभी भी करें मतदान

लोकसभा चुनाव को लेकर दूसरे चरण में शुक्रवार को मतदान होगा. सुबह 5.30 बजे मॉक पोल शुरू होगा. इसके बाद सुबह 7.00 बजे से मतदान शुरू हो जायेगा, जो शाम 6.00 बजे तक चलेगा.
भागलपुर. लोकसभा चुनाव को लेकर दूसरे चरण में शुक्रवार को मतदान होगा. सुबह 5.30 बजे मॉक पोल शुरू होगा. इसके बाद सुबह 7.00 बजे से मतदान शुरू हो जायेगा, जो शाम 6.00 बजे तक चलेगा. लेकिन मतदान का समय बीत जाने के बाद भी अगर कोई मतदाता कतार में खड़े रह जायेंगे, तो उन्हें मतदान करा दिया जायेगा. चुनाव को लेकर 2244 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. जिला प्रशासन की ओर से बूथों पर शेड, पेयजल, बिजली, शौचालय और बैठने की भी व्यवस्था की गयी है. पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. मतदाताओं की संख्या अधिक होने पर तीन कतारें भी लगायी जायेंगी. मतदान करने में दिव्यांग, बुजुर्ग व महिलाओं को कतार में आगे रखा जायेगा. 12 चलंत मतदान केंद्रों पर वाटरप्रूफ पंडाल लगाया गया है. ———————— जिले में मतदाताओं की संख्या विधानसभा : पुरुष : महिला : अन्य : कुल : जेंडर रेसियो बिहपुर : 142113 : 134361 : 21 : 276495 : 945 गोपालपुर : 145979 : 137980 : 12 : 283971 : 945 पीरपैंती : 189700 : 175269 : 12 : 364981 : 924 कहलगांव : 187086 : 173752 : 24 : 360862 : 929 भागलपुर : 179675 : 166644 : 26 : 346345 : 927 सुलतानगंज : 182000 : 167128 : 23 : 349151 : 918 नाथनगर : 181022 : 167837 : 14 : 348873 : 927 कुल : 1207575 : 1122971 : 132 : 1330678 : 930 ————————– उम्रवार वोटर : उम्र : वोटर 18-19 वर्ष : 36803 85 वर्ष से अधिक :19986 दिव्यांग : 19823
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




