Bhagalpur. बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में हुई सरकारी पूजा, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ खुले भक्तों के लिए पट
Author Sanjeev kumar jha
Updated:
विज्ञापन

प्रसिद्ध शिव धाम बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में बुधवार की सुबह आस्था और भक्ति का संगम देखने को मिला. सुबह पांच बजे मंदिर में पारंपरिक सरकारी पूजा का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
Bhagalpur News भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट :
प्रसिद्ध शिव धाम बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में बुधवार की सुबह आस्था और भक्ति का संगम देखने को मिला. सुबह पांच बजे मंदिर में पारंपरिक सरकारी पूजा का आयोजन किया गया, जिससे पूरा परिसर शिवमय हो गया.विधि-विधान से हुई पूजा
मंदिर में आयोजित इस विशेष पूजा का संचालन महंत शिवनारायण गिरि द्वारा किया गया. पंडित अभिषेक पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण और पूरे विधि-विधान के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया. मंत्रों की गूंज से सुबह का वातावरण अत्यंत भक्तिमय बना रहा.श्रद्धालुओं के लिए खोले गये पट
सरकारी पूजा संपन्न होने के तुरंत बाद मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये. पट खुलते ही भक्त बाबा बूढ़ानाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे.
व्यवस्था में सहयोग
पूजा और दर्शन की पूरी व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाये रखने में मंदिर के प्रबंधक वाल्मीकि सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी और सक्रिय सहयोग किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By संजीव झा
संजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










