bhagalpur news. विक्रमशिला सेतु बरारी पुल पर सोमवार देर रात लगा भीषण

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. विक्रमशिला सेतु बरारी पुल पर सोमवार देर रात लगा भीषण

विक्रमशिला सेतु बरारी पुल पर सोमवार देर रात लगा भीषण जाम लग गया. खबर लिखे जाने रात 12.30 तक जाम लगा हुआ था.

विज्ञापन

विक्रमशिला सेतु बरारी पुल पर सोमवार देर रात लगा भीषण जाम लग गया. खबर लिखे जाने रात 12.30 तक जाम लगा हुआ था. इस दौरान काफी संख्या में भारी वाहन व चार पहिया वाहन कतार में लगे रहे. इस दौरान शादी में जाने वाले बराती गाड़ी में भी जाम में फंसी रही. जाम इतना भीषण था कि बारात जाने वालों को काफी समस्या झेलनी पड़ी. पुलिस जाम छुड़ाने के लिए जद्दोजेहद करती दिखी. जीरोमाइल से लेकर जाह्नवी चौक तक जाम में वाहनों की लंबी कतार लगी थी. शादी में वीडियोग्राफी करने जा रहे कुछ लोगों ने बताया कि शादी का माहौल होते ही पुल पर भीषण जाम लग जाता है. खास तौर पर शाम के बाद ट्रकों का परिचालन बढ़ने से समस्या और भी गहरी हो जाती है. टीओपी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि ओवरटेकिंग के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी. हालांकि प्रशासन की ओर से जाम छुड़ाने का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन