bhagalpur news. पीजी अंगिका विभाग में नये हेड को लेकर गहराया विवाद

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन

टीएमबीयू के पीजी अंगिका विभाग में डॉ शोभा कुमारी को नया हेड बनाये जाने पर विवाद गहराने लगा है

विज्ञापन

टीएमबीयू के पीजी अंगिका विभाग में डॉ शोभा कुमारी को नया हेड बनाये जाने पर विवाद गहराने लगा है. इस बाबत विभाग के ही शिक्षक डॉ गौतम कुमार ने हेडशिप को लेकर अधिसूचना पर कड़ी आपत्ति दर्ज करायी है. प्रभारी कुलपति से अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से अविलंब रद्द करने की मांग की है. इसे लेकर प्रभारी कुलपति, रजिस्ट्रार, भुस्टा के कार्यकारी प्रधान सचिव, सिंडिकेट सदस्य व सीनेट सदस्य को लिखित शिकायत की है. बता दें कि दो दिन पहले विवि प्रशासन ने अंगिका विभाग के नये हेड को लेकर अधिसूचना जारी की थी.

नये हेड पर पूर्व से कई गंभीर आरोप – डॉ गौतम

आपके शहर में

विज्ञापन

डॉ गौतम कुमार ने आवेदन में डॉ शोभा कुमारी पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं. कहा कि वह वरीयता में पहले स्थान पर हैं. इसके बाद भी उन्हें हेड नहीं बनाया गया है. उन्होंने प्रभारी कुलपति से किये शिकायत में कहा कि हेड बनायी गयी डॉ कुमारी पर पूर्व से कई आरोप लगे हैं. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि हेड और विभाग के एक शिक्षक के साथ मिलकर उनके खिलाफ साजिश किया जा रहा है. डॉ गौतम कुमार ने आवेदन में कहा कि विभाग में सबसे पहले उन्होंने योगदान दिया है. इसके बाद डॉ शोभा कुमारी ने योगदान दिया था. विवि किस नियम से उनके बाद योगदान देने वाली शिक्षिका को हेड बनाया है. कहा कि एक साजिश के तहत उन्हें हेड नहीं बनने दिया जा रहा है. कहा कि विवि प्रशासन मामले में सुनवाई नहीं करती है, तो लोकभवन तक दस्तावेजों के साथ जायेंगे.

मेरी नियुक्ति विवि प्रशासन ने की – डॉ शोभा कुमारी

विभाग की हेड डॉ शोभा कुमारी ने कहा कि मेरी नियुक्ति विवि प्रशासन ने की है. गौतम कुमार द्वारा इस आवेदन में मेरे ऊपर जो आरोप लगाये जा रहे हैं, वो पूरी तरह से निराधार व गलत हैं. बिना किसी सबूत व आधार के कोई मेरे ऊपर अनर्गल आरोप लगाता है और मीडिया में भेज के मेरे चरित्र को खराब करने की कोशिश करेगा. उनके ऊपर मैं उचित कानूनी कार्यवाही करूंगी.

जूनियर शिक्षक को हेड बनाये जाने पर आपत्ति

बिहार अंगिका एकेडमी के पूर्व अध्यक्ष डॉ लखन लाल सिंह आरोही ने बयान जारी कर कहा कि विवि प्रशासन किस नियम-परिनियम से जूनियर शिक्षक को विभाग का हेड बनाया है. जबकि डॉ गौतम कुमार मेधा सूची में प्रथम स्थान पर हैं. डॉ आरोही ने विवि प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जानबूझकर डॉ गौतम को हेड बनने से रोका जा रहा है. इसकी शिकायत लोकभवन से करेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन