bhagalpur news. पूर्ववर्ती छात्रा आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं का करेंगे सहयोग

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन

कार्मेल स्कूल में रविवार को एलुमनी मीट आयोजित की गयी. स्कूल की पूर्व छात्र-छात्राओं की बैठक हुई

विज्ञापन

कार्मेल स्कूल में रविवार को एलुमनी मीट आयोजित की गयी. स्कूल की पूर्व छात्र-छात्राओं की बैठक हुई. प्राचार्या सिस्टर आशा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. उधर, प्राचार्या एसके झा, चित्रा मिश्रा, सदानंद, शिल्पी झा, निक्की, शालिनी कुमारी, ऋचा रजनी, राणा बोस ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में लगभग 53 पूर्व छात्र-छात्राएं शामिल हुए. दिल्ली, मालदा, हैदराबाद, ऑस्ट्रेलिया से पूर्ववर्ती छात्र-छात्राएं आये थे. कार्यक्रम में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी पूर्व छात्राओं को जोड़ा जायेगा. साथ ही फंड जेनरेट किया जायेगा. उसका प्रयोग उन छात्राओं के लिए किया जायेगा, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं. पैसे के अभाव में आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते है. साथ ही अन्य सामाजिक उत्थान के लिए कमेटी कार्य करेंगी. इसे लेकर कमेटी गठित की गयी है. इसमें प्राचार्या सिस्टर आशा (पदेन) अध्यक्ष, शिल्पी झा उपाध्यक्ष, शालिनी कुमारी सचिव, एकता भलोटिया, एकता भारती व डॉ नेहा कुमारी संयुक्त सचिव, राजेश्वरी घोष व ऋचा रजनी कोषाध्यक्ष मनोनीत किये गये है. जबकि सलाहकार समिति में चित्रा मिश्रा है. अगले बैठक में विस्तृत कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन