bhagalpur news. नवगछिया में एससी एसटी अत्याचार अधिनियम पर सतर्कता समिति की बैठक

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. नवगछिया में एससी एसटी अत्याचार अधिनियम पर सतर्कता समिति की बैठक

अनुमंडल कार्यालय सभागार में मंगलवार को एसडीओ रोहित कर्दम की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, 1989 से संबंधित सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की अनुमंडलीय बैठक आयोजित की गई

विज्ञापन

अनुमंडल कार्यालय सभागार में मंगलवार को एसडीओ रोहित कर्दम की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, 1989 से संबंधित सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की अनुमंडलीय बैठक आयोजित की गई. इसमें एसडीपीओ ओमप्रकाश, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी मनीष कुमार, विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, नगर परिषद नवगछिया के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार, थानाध्यक्षों सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. बैठक की शुरुआत में एसडीओ रोहित कर्दम ने सभी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए अधिनियम के प्रावधानों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया. कहा कि पीड़ितों को समय पर न्याय और सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि अधिनियम के तहत पीड़ितों, आश्रितों और गवाहों को यात्रा भत्ता एवं दैनिक भत्ता देने का प्रावधान है, जिसके लिए संबंधित थाना और जिला लोक अभियोजक के माध्यम से प्रतिवेदन आवश्यक होता है. एसडीओ ने सभी कल्याण पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अनुसूचित जाति एवं जनजाति बहुल गांवों, टोलों और मोहल्लों में जाकर डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाएं और सरकारी योजनाओं की जानकारी दें. साथ ही बीडीओ एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को क्षेत्र भ्रमण के दौरान इन मुद्दों को प्राथमिकता में रखते हुए कार्य करने को कहा गया.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन