25 फीसदी सीटों पर कक्षा वन में नामांकन के लिए 25 तक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jun 2024 11:08 PM
जिले के पंजीकृत निजी स्कूलों में अलाभकारी समूह और कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित 25 फीसदी सीटों पर कक्षा वन में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है.
जिले के पंजीकृत निजी स्कूलों में अलाभकारी समूह और कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित 25 फीसदी सीटों पर कक्षा वन में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. इसमें नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 जून से बढ़ाकर 25 जून तक कर दी गयी है. ऑनलाइन स्कूल आवंटन 27 जून को किया जायेगा. चयनित विद्यार्थियों का सत्यापन व विद्यालय में प्रवेश 29 जून से 10 जुलाई किया जायेगा. जबकि ऑनलाइन विद्यालय का चयन लाटरी के माध्यम से जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से किया जायेगा. जिला शिक्षा विभाग से जारी पत्र में कहा गया है कि जिले में 312 पंजीकृत स्कूल है. इस बार अलाभकारी समूह और कमजोर वर्ग के बच्चों का कक्षा वन में नामांकन होगर. शैक्षणिक सत्र 2024-25 में ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम ऑनलाइन लिया जा रहा है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि विद्यालय के आवंटन के बाद निजी विद्यालय के प्राचार्य सत्यापित छात्रों का नामांकन लेंगे. उसे पोर्टल पर अपलोड करेंगे. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी या विद्यालय अवर निरीक्षक द्वारा अंतिम रूप से सत्यापित बच्चों का नामांकन लेने से स्कूल इंकार नहीं कर सकते हैं. नामांकन के बाद विद्यालय के संचालक अलाभकारी समूह और कमजोर वर्ग के बच्चों के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं करेंगे. स्कूल आवंटन होने के बाद निजी विद्यालय के प्राचार्य अभिभावक को फोन से संपर्क करेंगे
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










