bhagalpur news. 24 से कहलगांव से शुरू होगी कार्गो सेवा, एप्रोच पथ निर्माण कार्य तेज

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. 24 से कहलगांव से शुरू होगी कार्गो सेवा, एप्रोच पथ निर्माण कार्य तेज

24 से कहलगांव से कार्गो सेवा.

विज्ञापन

कहलगांव घाट से भारी वाहनों के परिचालन को लेकर जलमार्ग सेवा की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है. जिला प्रशासन द्वारा कार्गो एवं फेरी सेवा संचालन का ठेका सार्क शिपिंग कंपनी को दिया गया है. कंपनी ने घाट पर काम शुरू कर दिया है. एप्रोच पथ निर्माण का काम जोर-शोर से चल रहा है. इसी बीच कोलकाता से सार्क शिपिंग कंपनी जलयान भी घाट पहुंच गया है.

कंपनी की ओर से कार्य देख रहे मो. अरसद रजा उर्फ जिया ने बताया कि 24 मई तक सभी आवश्यक कार्य पूरा कर सेवा शुरू करने की योजना है. जिला प्रशासन द्वारा सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक परिचालन की अनुमति दी गई है. उन्होंने बताया कि कहलगांव से 800 से 2000 एमटी क्षमता वाले चार जहाजों के माध्यम से फेरी सेवा संचालित की जाएगी.

जिला प्रशासन ने वाहनों के लिए किराया भी निर्धारित कर दिया है.10 चक्का ट्रक के लिए 3800 रुपये, 12 चक्का के लिए 4400 रुपये, 14 चक्का के लिए 4500 रुपये, 16 चक्का के लिए 4800 रुपये तथा 18 चक्का ट्रक के लिए 5000 रुपये तय किया गया है. वहीं चार चक्का पिकअप वैन के लिए 600 रुपये और जीप-कार के लिए 700 रुपये किराया निर्धारित किया गया है. मो. अरसद रजा ने बताया कि घाट तक जाने वाली सड़क संकरी है. ऐसे में जाम की आशंका है. जाम से बचने के लिए एनएच-80 पर वॉकी-टॉकी के साथ कर्मी की तैनाती की जायेगी. वाहनों को क्रमवार घाट रोड पर प्रवेश कराया जाएगा.

विज्ञापन
Kali Kinker Mishra

लेखक के बारे में

By Kali Kinker Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन