bhagalpur news. नौ घंटे तक शिक्षकों व छात्र नेताओं ने रजिस्ट्रार को बनाया बंधक

Published by : NISHI RANJAN THAKUR Updated At : 23 May 2026 1:40 AM

विज्ञापन

टीएमबीयू का प्रशासनिक कार्य और कई कॉलेजों में शैक्षणिक कार्य शुक्रवार को ठप रहा. वहीं देर रात तक गहमागहमी बनी रही.

विज्ञापन

टीएमबीयू का प्रशासनिक कार्य और कई कॉलेजों में शैक्षणिक कार्य शुक्रवार को ठप रहा. वहीं देर रात तक गहमागहमी बनी रही. एक ओर इंटर्नशिप के नाम पर फीस लेने के विरोध में एबीवीपी नेताओं ने विभिन्न कॉलेजों को बंद कराया, तोड़-फोड़ की. साथ ही रजिस्ट्रार का देर रात तक लगभग नौ घंटे घेराव किया. इसे लेकर रजिस्ट्रार की प्रभारी कुलपति से वार्ता हुई. जिसमें निर्णय लिया गया कि किसी भी छात्र से पैसा नहीं लिया जायेगा. शनिवार को नोटिफिकेशन जारी कर दी जायेगी. एबीवीपी के छात्र नेता कुणाल पांडेय व हैप्पी आनंद ने बताया कि वार्ता के दौरान प्रभारी कुलपति ने रजिस्ट्रार को आदेश दिया है कि किसी भी छात्र से पांच सौ रुपये नहीं लिया जायेगा. साथ ही बताया कि जो कॉलेज एजेंसी के माध्यम से इंटर्नशिप करायेंगे, तो संबंधित कॉलेज ही भुगतान करेगा. आश्वासन के बाद अभाविप का आंदोलन समाप्त हो गया. वार्ता के दौरान डीएसडब्लयू, प्रॉक्टर आदि मौजूद थे. वहीं दूसरी ओर शिक्षकों ने अपने वर्तमान कॉलेज से बगैर उनकी सहमति के अन्यत्र पदस्थापना का विरोध किया. साथ ही अपनी मांग को लेकर रजिस्ट्रार काे नाै घंटे से अधिक देर तक बंधक बनाया. इसी बीच शिक्षकों की मांग को लेकर स्थानीय विधायक रोहित पांडेय रजिस्ट्रार के पास पहुंचे और वार्ता की. लगभग एक घंटे से अधिक देर तक चली वार्ता का कोई हल नहीं निकल पाया. शिक्षकों ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती, हमलोग डटे रहेंगे. देर रात तक शिक्षक रजिस्ट्रार के पास ही बैठे रहे.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन