Bhagalpur news सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो घायल

पीरपैंती बलबड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत घोरीचक चौक के समीप मंगलवार को सड़क हादसा हो गया.
पीरपैंती बलबड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत घोरीचक चौक के समीप मंगलवार को सड़क हादसा हो गया. बस और बाइक के आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार युवती जुली कुमारी (18) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बच्ची प्रिया कुमारी(चार) सदर अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. घटना की सूचना मिलते ही बलबड्डा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा पहुंचाया. चिकित्सक डॉ प्रणव राज ने जुली कुमारी को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल बच्ची प्रिया कुमारी की सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गयी. घायलों में प्रीति कुमारी(पांच ) और सोनू कुमार (18) शामिल हैं. दोनों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, गोड्डा रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार मृत बच्ची प्रिया कुमारी और घायल प्रीति कुमारी, मृतका जुली कुमारी की बहन की बेटियां थीं. सोनू कुमार बाइक चला रहा था और सभी लोग राजाभीठा स्थित ननिहाल से अपने घर लौट रहे थे. सभी पीरपैंती के ईशीपुर थाना क्षेत्र के ईशीपुर गांव के बताये जा रहे हैं. थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब बाइक सवार अचानक बाएं से दाएं मुड़ गया, जिससे पीछे से आ रही बस से टक्कर हो गयी. पुलिस ने बस को जब्त कर मामले की जांच कर रही है.
मैट्रिक में फेल होने पर छात्रा ने खाया जहर
मैट्रिक परीक्षा में असफल होने के बाद एक छात्रा के जहर खाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद परिजनों ने छात्रा को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है. रंगरा चौक थाना क्षेत्र के झल्लू दास टोला के अनिल मंडल की पुत्री अंजली कुमारी मैट्रिक परीक्षा फेल हो गयी थी. परिजनों ने बताया कि रिजल्ट आने के बाद से वह मानसिक तनाव में थी. तनाव में आकर छात्रा ने जहर खा लिया. हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार छात्रा की स्थिति में अब सुधार हो रहा है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




