bhagalpur news. हथियार व कारतूस के साथ कुख्यात मुकेश यादव सहित दो गिरफ्तार

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. हथियार व कारतूस के साथ कुख्यात मुकेश यादव सहित दो गिरफ्तार

अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ कुख्यात आरोपित मुकेश यादव सहित दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ कुख्यात आरोपित मुकेश यादव सहित दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस संबंध में नवगछिया के पुलिस अधीक्षक प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक, नवगछिया को सूचना प्राप्त हुई थी कि इस्माईलपुर दियरा क्षेत्र में कुछ अपराधी फसल लूटपाट एवं लोगों में भय उत्पन्न करने के उद्देश्य से हथियार के साथ एकत्रित हुए हैं. उक्त सूचना के आलोक में नवगछिया पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा 24 मार्च की रात्रि में इस्माईलपुर गंगा दियरा क्षेत्र में सघन छापामारी अभियान चलाया गया. छापेमारी के क्रम में कमलाकुंड निवासी मुकेश यादव एक देसी कट्टा एवं 27 जिदां कारतूस, गोपालपुर थाना के लत्तरा के राजू यादव को चार गोली के साथ फुलकिया दियारा से गिरफ्तार किया. दोनों आरोपित के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस ने दोनों आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश यादव का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. उसके उपर हत्या आर्म्स एक्ट जानलेवा हमला के आठ मामले दर्ज है. वर्ष 2020 में मुकेश यादव ने फुलकिया के विनित यादव की गोली मार कर हत्या कर दी थी. 2020 में ही कमलाकुंड के अजय यादव की भी हत्या गोली मार कर की थी. उसके विरुद्ध वर्ष 2012 हत्या की प्राथमिकी दर्ज है. प्रेस वार्ता एसडीपीओ ओम प्रकाश, थानाध्यक्ष धीरज कुमार मौजूद थे. फसल कटनी के दौरान कुख्यात आरोपित की गिरफ्तार से दियारा में किसानों को राहत मिलेगी.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन