Bhagalpur news दो फाइनेंस कर्मियों को अपराधियों गोली मार किया घायल

Updated at : 30 Jan 2025 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news दो फाइनेंस कर्मियों को अपराधियों गोली मार किया घायल

झंडापुर थाना क्षेत्र के बगड़ी पुल के पास बुधवार सुबह आठ बजे दो फाइनेंस कंपनी के कर्मियों को अपराधियों ने गोली मार कर जख्मी कर दिया.

विज्ञापन

बिहपुर झंडापुर थाना क्षेत्र के बगड़ी पुल के पास बुधवार सुबह आठ बजे दो फाइनेंस कंपनी के कर्मियों को अपराधियों ने गोली मार कर जख्मी कर दिया. दोनों फाइनेंस कंपनी के कर्मियों ने बाइक वाले को किस्त वसूली के लिए बगड़ी पुल पर रोका था. दोनों पक्ष के लोगों में कहासुनी हुई. बाइक सवार अपराधियों ने दोनों कर्मियों को गोली मार दी. घायलों की पहचान बिहपुर थाना सोनवर्षा के स्व कौशल कुंवर के पुत्र विक्की व झंडापुर के स्व कारे चौधरी के पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गयी है. विक्की को मुंह व राहुल के पेट में गोली लगी है. सूचना मिलते ही घटना स्थल पर बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर, झंडापुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार सहित खरीक व भवानीपुर थाना की पुलिस पहुंच कर दोनों घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर भेज दिया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. घटना की सूचना पर मिलते ही नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार, एसडीपीओ ओमप्रकाश सहित कई पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर जांच की. एसपी ने कहा कि झंडापुर थाना की पुलिस सूचना मिलने पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. झंडापुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु ने बताया कि दोनों युवक फाइनेंस कंपनी के लिए काम करते हैं. बाइक सवार तीन अपराधियों ने गोली मारी है. परिजनों ने अबतक आवेदन नहीं दिया है. पुलिस घायलों के बयान का इंतजार कर रही है. घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे. एफएसएल व डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किया. कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया के नेतृत्व में एसआइटी टीम गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन