दो दिन के नवजात की मौत के बाद उसे छोड़ मां-पिता फरार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Oct 2024 9:51 PM
नवजात की मौत के बाद मां-पिता फरार
मायागंज स्थित जेएलएनएसमसीएच अस्पताल में 16 अक्तूबर को सुबह जन्मे नवजात की गुरुवार को हुई मौत के बाद उसे छोड़ उसके माता-पिता फरार हो गये. अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस संबंध में बरारी पुलिस से संपर्क किया गया है. इसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंच इसकी जांच की. और बच्चे की मां की बीएचटी निकाली. जिसमें बच्चे की मां का नाम नीतू कुमारी और पता पूर्णिया जिला रुपौली अंकित पाया. इसके बाद बरारी पुलिस ने रुपौली पुलिस से संपर्क किया और बीएचटी में उल्लेखित पता के आधार पर बच्चे की मां और पिता की खोज करने को कहा है. घर के बाहर से बाइक चोरी, केस दर्ज बरारी थाना क्षेत्र के बड़ी खंजरपुर के रहने वाले राजेश शर्मा की बाइक विगत 11 अक्तूबर को उनके घर के बाहर से चोरी हो गयी. इस संबंध में उन्होंने बरारी थाना में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि 11 अक्तूबर को शाम 5 बजे वह अपनी बाइक घर के पास लगाकर किसी काम से चले गये थे. आधे घंटे बाद जब वह वापस लौटे तो उनकी बाइक वहां से गायब थी. घर से क्लास के लिए निकला बालक लापता बरारी थाना क्षेत्र के बड़ी खंजरपुर में किराये पर रहने वाली मुंगेर जिला के जमालपुर निवासी रंजीत कुमार का 17 वर्षीय बेटा लापता हो गया है. इस संबंध में लापता बालक राज रौशन की मां पूनम देवी ने बरारी थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि वह बुधवार को अपने कार्य पर चली गयी थी. वहीं उनका बेटा इंटर की क्लास करने के लिए गया था. गुरुवार सुबह जब वह वापस आयी तो उन्होंने अपने बेटे को नहीं देखा. जिस पर उनके बड़े बेटे ने बताया कि राज रौशन बुधवार से ही घर नहीं आया है. काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो उन्होंने बरारी थाना पहुंच बच्चे को खोजने के लिए आवेदन दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










