BHAGALPUR : रेलवे आरक्षित टिकट की अवैध बिक्री करने वाले दो ब्रोकर गिरफ्तार

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 10 May 2026 12:29 PM

विज्ञापन

छापेमारी में गोड्डा जिले के दो व्यक्तियों को आरक्षित रेलवे टिकटों की अवैध खरीद-फरोख्त व प्रीमियम दरों पर बिक्री में संलिप्त पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट :

ऑपरेशन उपलब्ध के तहत अवैध रेलवे टिकटिंग पर रोक लगाने तथा वास्तविक यात्रियों को आरक्षित टिकट मिल सके इसके लिए मालदा की आरपीएफ व सीआइबी की विशेष टीम ने गोड्डा जिले स्थित सैटेलाइट आरक्षण कार्यालय महागामा में छापेमारी की. छापेमारी में गोड्डा जिले के दो व्यक्तियों को आरक्षित रेलवे टिकटों की अवैध खरीद-फरोख्त व प्रीमियम दरों पर बिक्री में संलिप्त पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया. दोनों व्यक्ति आरक्षण काउंटर के पास अनधिकृत रूप से टिकटिंग गतिविधियों में संलिप्त थे.

अवैध टिकट सहित कई सामान बरामद

अभियान के दौरान उनके कब्जे से लाइव रेलवे आरक्षण टिकट, मोबाइल फोन, यात्रियों से संबंधित दस्तावेज एवं अवैध टिकटिंग गतिविधियों से जुड़े अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद व जब्त की गयी. बरामद किये गये रेलवे आरक्षण टिकटों का कुल मूल्य लगभग 75,705 पाया गया. पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों द्वारा टिकटों के वैध स्वामित्व से संबंधित कोई भी प्राधिकृत दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया व दोनों ने अवैध टिकटिंग गतिविधियों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. दोनों आरोपियों को रेलवे अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया तथा आगे की विधिक कार्रवाई हेतु रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, कहलगांव में मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन