bhagalpur news. एटीएम कार्ड बदल कर 77 हजार निकासी करने के मामले में पूर्णिया से दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. एटीएम कार्ड बदल कर 77 हजार निकासी करने के मामले में पूर्णिया से दो गिरफ्तार

जोगसर थाना क्षेत्र के माणिक सरकार चौक स्थित एसबीआइ एटीमए पर बांका के पंजवारा थाना के महुआ निवासी अरविंद पासवान का एटीएम बदल कर 77 हजार रुपये की अवैध निकासी करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने पूर्णिया से गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

जोगसर थाना क्षेत्र के माणिक सरकार चौक स्थित एसबीआइ एटीमए पर बांका के पंजवारा थाना के महुआ निवासी अरविंद पासवान का एटीएम बदल कर 77 हजार रुपये की अवैध निकासी करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने पूर्णिया से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपितों में पूर्णिया जिले के बलिया थाना क्षेत्र के करमनचक निवासी विनय कुमार सिंह (35) और बलिया वार्ड नंबर सात निवासी निवास कुमार सिंह (34) है. पुलिस ने दोनों आरोपितों के पास से एक पल्सर मोटरसाइकिल, दो वाशिंग मशीन और दो मोबाइल फोन की बरामदगी की है. घटना पिछले वर्ष 19 अक्तूबर की है. अरविंद कुमार को चकमा दे कर दोनों आरोपितों ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया. अरविंद के मौके से जाने के बाद 77 हजार रुपये की निकासी कर ली. अवैध निकासी की जानकारी मिलते ही अरिवंद ने मामले की प्राथमिकी जोगसर थाने में दर्ज करायी थी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान की. इस बाबत एक प्रेस वार्ता में सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों ने अवैध निकासी की रकम से दो वाशिंग मशीन की खरीदारी की थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. छापेमारी अभियान में डीआइयू प्रभारी प्रमेश्वर साहनी, जोगसर थानाध्यक्ष मंटू कुमार, योगेश कुमार, चंदन कुमार, मनोज कुमार, सिपाही सूर्यजीत कुमार, पुष्पम कुमार, चिटु कुमार पाल शामिल थे.

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन