ePaper

bhagalpur news. सुलतानगंज में पेयजल सेवा बाधित होने से परेशानी

Updated at : 18 Apr 2025 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. सुलतानगंज में पेयजल सेवा बाधित होने से परेशानी

सुलतानगंज में पेयजल सेवा बाधित रहने से परेशानी.

विज्ञापन

छह दिन से पेयजल बाधित से लोगो में मचा त्राहिमाम, पानी कनेक्शन दुरुस्त कर चालू करने की मांग प्रतिनिधि,सुलतानगंज. एनएच सड़क निर्माण कार्य के बाद कंपनी ने नाला निर्माण का काम शुरू किया है. नाला निर्माण के दौरान अपर रोड में नाला का गड्ढा खोद कर छोड़ दिये जाने से लोगों को घर से बाहर निकलने में परेशानी के साथ पेयजल सेवा बाधित है. शुक्रवार को नप वार्ड एक के पार्षद विनोद कुमार ने अपने वार्ड में नाला निर्माण के लिए खुदाई कार्य को रोक दिया. पार्षद विनोद कुमार ने बताया कि पानी के बिना कुछ नहीं हो सकता है,छह दिन से पेयजल बाधित रहने से लोग परेशान हैं. एनएच के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है. लोगों ने वार्ड पार्षद को अपनी समस्या बतायी. लोगों के कहने के बाद काम रोका गया. निर्माण एजेंसी से पेयजल सेवा अविलंब शुरू करने की मांग की गयी है. पार्षद ने बताया कि महिला अस्पताल के समीप से पारा माउंट स्कूल तक कंपनी के द्वारा गड्ढा कर छोड़ दिया गया है. जिसके कारण लोग चोटिल हो रहे हैं. पीएचइडी की पाइपलाइन को तोड़ दिया गया है. लोगों ने बताया कि छह दिन से पेयजल के लिए परेशान हैं. अविलंब समाधान की मांग की.पार्षद ने बताया कि लोगों की समस्या को देखते समाधान करने की बात कहते काम को रोक दिया गया. जितना कनेक्शन तोड़ा गया है. पहले उसमें पाइप लाइन भेज पानी को चालू करने व नाला जहां तक खोदा गया है. पहले उसे पूरा कर देने की बात कही है. ताकि लोग उसमें गिरे नहीं. तब आगे काम करने से लोगों को सुविधा होगी. उन्होंने यह भी बताया कि 110 एमएम का पाइप पहले था. कंपनी का आदमी 50 एमएम का लगाना चाह रहे हैं. जो नहीं होगा. उन्हें 110 एम एम का पाइप लगाना होगा.कंपनी के सुपरवाइजर ने इसकी सूचना प्रोजेक्ट मैनेजर को दी है. प्रोजेक्ट मैनेजर से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन