Bhagalpur news किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम

सुलतानगंज कृषि विभाग की ओर से मंगलवार को ई-किसान भवन में उर्वरकों के संतुलित उपयोग व समेकित पोषक तत्व प्रबंधन को लेकर किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ.
सुलतानगंज कृषि विभाग की ओर से मंगलवार को ई-किसान भवन में उर्वरकों के संतुलित उपयोग व समेकित पोषक तत्व प्रबंधन को लेकर किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ. प्रशिक्षण में किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों व टिकाऊ कृषि पद्धतियों की जानकारी दी गयी. सबौर से आयी कृषि वैज्ञानिक स्वाति ने जैविक खेती, बीज प्रबंधन व उन्नत कृषि पद्धतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने किसानों को रासायनिक उर्वरकों के सीमित उपयोग के साथ जैविक विकल्प अपनाने की सलाह दी, ताकि मिट्टी की उर्वरता बनी रहे और उत्पादन में वृद्धि हो सके. मौके पर उप परियोजना निदेशक विपुल जी, अनुरंजन सिंह, बीएओ सत्यम राज व उर्वरक प्रतिष्ठानों के संचालक मौजूद रहे. सभी ने किसानों को मिट्टी जांच कराने, संतुलित उर्वरक उपयोग करने व जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया. किसानों ने भी नियमित अंतराल पर इस तरह के प्रशिक्षण की आवश्यकता जतायी, ताकि वह नयी तकनीकों से जुड़ खेती को और अधिक लाभकारी बना सकें.
किसान खेती में उर्वरक का संतुलित रूप से करें उपयोग
शाहकुंड प्रखंड कार्यालय के शिल्पी भवन में उर्वरक के संतुलित उपयोग व समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण हुआ. उद्घाटन आत्मा के उप परियोजना निदेशक प्रभात कुमार सिंह, बीडीओ राजीव रंजन सिंह, पूर्व जिप अध्यक्ष अनंत कुमार व प्रखंड प्रमुख ने संयुक्त रूप से किया. उप परियोजना निदेशक ने किसानों से कहा कि विश्व में तेजी से बदलते भू राजनीतिक परिदृश्य ने किसान व खेती को प्रभावित किया है. किसान खेती में उर्वरक का संतुलित और वैज्ञानिक प्रयोग का उपयोग करें. उन्होंने किसानों से मिट्टी जांच के बाद ही सही मात्रा में उर्वरक का उपयोग करने जैविक खाद और फसल चक्र को अपनाने की अपील की. बी रामयश मंडल ने किसानों को इस प्रशिक्षण का उद्देश्य और खेती में उर्वरक के बारे में विस्तार से जानकारी दी. मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार, पंस चंदा कुमारी, बीटीएम एटीम लेखपाल कृषि समन्यवक सहित सौ महिला पुरुष किसान मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




