टीएमबीयू स्नातक नामांकन : 22 हजार से अधिक सीटों पर दाखिला, अंगीभूत को पीछे छोड़ आगे निकले निजी कॉलेज

Updated:
विज्ञापन
टीएमबीयू स्नातक नामांकन : 22 हजार से अधिक सीटों पर दाखिला, अंगीभूत को पीछे छोड़ आगे निकले निजी कॉलेज

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय  | Prabhat Khabar Network

TMBU UG Admission 2026: टीएमबीयू स्नातक सत्र 2026-30 में 22 हजार से अधिक नामांकन हुए. सरकारी कॉलेजों के मुकाबले निजी कॉलेजों में छात्रों की संख्या अधिक देखी गई. पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें.

विज्ञापन

TMBU UG Admission 2026: भागलपुर के तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) में स्नातक सत्र 2026-30 के लिए एडमिशन प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है. विश्वविद्यालय की ताजा एडमिशन स्टेटस रिपोर्ट के अनुसार अब तक 22,220 विद्यार्थियों ने विभिन्न अंगीभूत और संबद्ध (निजी) कॉलेजों में नामांकन कराया है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस बार नामांकन के मामले में कई निजी कॉलेजों ने विश्वविद्यालय के प्रमुख अंगीभूत कॉलेजों को भी पीछे छोड़ दिया है. वहीं नए सरकारी डिग्री कॉलेजों में प्रवेश की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी बनी हुई है.

22 हजार से ज्यादा छात्रों का हुआ नामांकन

विश्वविद्यालय की रिपोर्ट के अनुसार अब तक कुल 22,220 छात्रों का सफल नामांकन हो चुका है. सभी छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन पूरा कर लिया गया है और अभी तक किसी भी छात्र का प्रवेश रद्द नहीं किया गया है.

विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि अगले चरण की मेरिट लिस्ट और ऑनस्पॉट एडमिशन के बाद यह संख्या और तेजी से बढ़ेगी.

नामांकन में निजी कॉलेजों का दबदबा

इस बार एडमिशन के आंकड़ों में संबद्ध कॉलेजों का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है.

सार्वजनिक कॉलेज, सर्वोदयनगर (बांका) में सबसे अधिक 1884 छात्रों ने दाखिला लिया है. इसके अलावा बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज, नवगछिया में 1243, एसएसपीएस कॉलेज, शंभूगंज में 1202 और अन्य कई निजी कॉलेजों में भी बड़ी संख्या में छात्रों ने नामांकन कराया है.

यह ट्रेंड बताता है कि छात्र अब बेहतर सुविधा, विषय विकल्प और स्थानीय उपलब्धता को प्राथमिकता दे रहे हैं.

TMBU UG Admission 2026: अंगीभूत कॉलेजों में टीएनबी कॉलेज सबसे आगे

विश्वविद्यालय के 11 अंगीभूत कॉलेजों में टीएनबी कॉलेज ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है, जहां 1506 छात्रों ने नामांकन कराया.

इसके बाद एसएसवी कॉलेज कहलगांव 1224, मारवाड़ी कॉलेज, भागलपुर में 1145, बीएन कॉलेज में 982, एसएम कॉलेज में 966 और सबौर कॉलेज में 866 छात्रों ने दाखिला लिया.

नए सरकारी डिग्री कॉलेजों में धीमी रफ्तार

विश्वविद्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक गोपालपुर, इस्माइलपुर, खरीक, रंगरा चौक, अमरपुर और बाराहाट के राजकीय डिग्री कॉलेजों में अभी अपेक्षाकृत कम छात्रों ने प्रवेश लिया है.

प्रशासन का कहना है कि आगामी चरणों की मेरिट सूची के बाद इन कॉलेजों में भी नामांकन बढ़ने की उम्मीद है.

दूसरे चरण में 4800 नए आवेदन

दूसरे चरण के लिए विश्वविद्यालय को बुधवार तक 4800 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं.

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि गुरुवार रात 12 बजे तक निर्धारित की गई है. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 19 जुलाई तक चौथी मेरिट लिस्ट जारी की जा सकती है. चयनित विद्यार्थियों को चार दिन के भीतर नामांकन का अवसर मिलेगा.

इसके बाद बची हुई सीटों पर ऑनस्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी.

किस कॉलेज में कितने हुए एडमिशन

अंगीभूत कॉलेजों में टीएनबी कॉलेज (1506), एसएसवी कॉलेज कहलगांव (1224), मारवाड़ी कॉलेज भागलपुर (1145), बीएन कॉलेज (982), एसएम कॉलेज (966), सबौर कॉलेज (866), जीबी कॉलेज नवगछिया (699), जेपी कॉलेज नारायणपुर (693), मुरारका कॉलेज सुल्तानगंज (663), मदन अहिल्या महिला कॉलेज (514) और पीबीएस कॉलेज बांका (387) में नामांकन हुआ है.

संबद्ध कॉलेजों में सार्वजनिक कॉलेज सर्वोदयनगर (1884), बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज (1243), एसएसपीएस कॉलेज शंभूगंज (1202), महादेव सिंह कॉलेज (775), सीएम कॉलेज बौंसी (721), ताड़र कॉलेज (709), डीएनएस कॉलेज भूसिया (680), पीएनए साइंस कॉलेज (560), सत्यदेव कॉलेज गौरीपुर (558), उत्तम प्रसाद डिग्री कॉलेज (552) सहित अन्य कॉलेजों में भी अच्छी संख्या में प्रवेश हुए हैं.

Also Read: पटना हाईकोर्ट ने कहा- महिला की छाती दबाना और सलवार हटाने की कोशिश दुष्कर्म का प्रयास नहीं, बल्कि लज्जा भंग का अपराध

ये भी पढ़ें: 'मुझे वैभव सूर्यवंशी की नहीं...', इंग्लैंड के दिग्गज ने बताई भारतीय टीम की असली चुनौती


विज्ञापन
आरफीन जुबैर

लेखक के बारे में

By आरफीन जुबैर

आरफीन जुबैर प्रिंट माध्यम में पिछले 16 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा और खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन