Bhagalpur News. दरभंगा को पराजित कर तिरहुत फाइनल में

तिरहुत ने दरभंगा को हराया.
– दूसरे सेमीफाइनल में भागलपुर व मगध प्रमंडल के बीच मुकाबला आज
सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में जारी राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया. एकतरफा मुकाबले में तिरहुत ने दरभंगा प्रमंडल टीम को 75 रनों से पराजित कर फाइनल में जगह बनायी. मंगलवार को दूसरा सेमीफाइनल में भागलपुर व मगध प्रमंडल टीम की आमने-सामने होगी. फाइनल बुधवार को खेला जायेगा.तिरहुत प्रमंडल टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. टीम ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 136 रनों का स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी में हिमांशु राज ने 32 व आशीष राज 30 रनों का योगदान दिया. दरभंगा की ओर से गेंदबाजी में मनीष कुमार ने तीन, कृष अमित व अंकित ने क्रमश:दो-दो विकेट चटकाये.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दरभंगा टीम की शुरूआत काफी खराब रही. पूरी टीम 14.4 ओवर मे 61 रनों पर ऑल आउट हो गयी. बल्लेबाजी में कृष कुमार ने टीम को संभालने का प्रयास किया, लेकिन 15 रन बनाकर आउट हो गये. मनीष कुमार ने 14 व अंकित कुमार ने 17 रनों का योगदान दिया. शेष बैटर कुछ नहीं कर पाये. तिरहुत की ओर से गेंदगाजी में मणिकांत तीन, हर्षित व आसिफ ने दो-दो विकेट चटकाये. मैन ऑफ द मैच तिरहुत टीम के मणिकांत कुमार को घोषित किया गया. मैच में अंपायर आशुतोष कुमार व अभय कुमार थे.जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने बताया कि सुबह के सत्र में नमी की वजह से मैच शुरू होने में देरी हुई. इस वजह से दूसरा सेमीफाइनल मंगलवार को खेला जायेगा. फाइनल मुकाबला बुधवार को सुबह 10:00 बजे से खेला जायेगा. पुरस्कार वितरण शाम चार बजे होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By काली किंकर मिश्रा
काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










