तिलकामांझी का सुमित को मिला कलम के सिपाही सम्मान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Sep 2024 9:24 PM
न्यूज पेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से दिल्ली में आयोजित 11वें कलम के सिपाही सम्मान समारोह में भागलपुर, तिलकामांझी के सुमित कुमार को अल्जीरिया के एम्बेसडर डॉ अली अछोइ और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सम्मानित किया.
न्यूज पेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से दिल्ली में आयोजित 11वें कलम के सिपाही सम्मान समारोह में भागलपुर, तिलकामांझी के सुमित कुमार को अल्जीरिया के एम्बेसडर डॉ अली अछोइ और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सम्मानित किया. सुमित कुमार स्वतंत्र पत्रकार के रूप में अपने उत्कृष्ट लेखनी से कई अखबारों और पत्र-पत्रिकाओं में पिछले 17 सालों से योगदान देते आ रहे हैं.
सुमित कुमार ने प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत की बाद में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से भी जुड़े रहे. कारोना महामारी के बाद और कुछ घर-परिवार की जिम्मेदारियों के कारण 2021 से स्वतंत्र पत्रकार व लेखक के तौर पर काम कर रहे हैं.
दियारा वेब सीरीज कर रहे हैं निर्देशित इन सब के साथ ही सुमित स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन ऑफ मुंबई को साल 2010 से योगदान दे रहे हैं. इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर एसोसिएशन, मुंबई के साथ 2011 से डायरेक्टर के रूप में सुमित जुड़े हुए हैं. इतना ही नहीं अब तक पांच बार अंतरराष्ट्रीय शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में प्रथम पुरस्कार मिल चुका है. फिलहाल सुमित ओटीटी प्लेटफार्म के लिए दियारा नाम से बन रही एक वेब सीरीज को निर्देशित करते हुए इसकी शूटिंग में व्यस्त हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










