bhagalpur news. घोघा गोलसड़क के पास कटरिया गंगा घाट पर डूबने से तीन युवकों की मौत, महिला बचायी गयी

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. घोघा गोलसड़क के पास कटरिया गंगा घाट पर डूबने से तीन युवकों की मौत, महिला बचायी गयी

घोघा थाना क्षेत्र के गोलसड़क के समीप कटरिया गंगा नदी घाट पर बुधवार को स्नान के दौरान एक ही परिवार के चार लोग डूब गए, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गयी

विज्ञापन

घोघा थाना क्षेत्र के गोलसड़क के समीप कटरिया गंगा नदी घाट पर बुधवार को स्नान के दौरान एक ही परिवार के चार लोग डूब गए, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गयी. वहीं एक महिला को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया. घटना सुबह 10 बजे की है. मृतकों की पहचान नया टोला ओलपुरा गांव निवासी नंदलाल साह के पुत्र कृष्णा उर्फ छोटू (28) व शालिग्राम साह के पुत्र बॉबी देवल (20) और सन्नी देवल (23) के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार नंदलाल साह के पुत्र कृष्णा कुमार के बच्चे का मुंडन संस्कार था. इसी सिलसिले में परिवार के सभी सदस्य गंगा घाट पर पहुंचे थे. मुंडन से पहले स्नान करने के दौरान साथ आयी बुआ रुक्मिणी देवी अचानक गहरे पानी में चली गईं. उन्हें बचाने के प्रयास में तीनों युवक भी गहरे पानी में उतर गए और देखते ही देखते डूबने लगे. घटना को देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और बचाव का प्रयास शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने रुक्मिणी देवी को सुरक्षित बाहर निकाला और घोघा के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं डूबे तीनों युवकों को पानी से बाहर निकालकर अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. सूचना पहुंचे घोघा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद तीनों युवकों का अंतिम संस्कार भागलपुर के बरारी घाट पर किया गया, जहां मनीष कुमार साह ने तीनों को मुखाग्नि दी. बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के तीनों युवक दिल्ली के एक कंपनी में काम करते थे. मुंडन समारोह में शामिल होने के लिए गांव आए थे. परिवार में दोनों भाइयों के तीन-तीन पुत्र थे. एक ही घटना में घर के तीन जवान और कमाने वाले सदस्यों की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मुंडन के खुशियों भरा माहौल देखते ही देखते मातम में बदल गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन