bhagalpur news. गर्भवती और धातृ को मानक के अनुसार नहीं मिल रहा टीएचआर

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. गर्भवती और धातृ को मानक के अनुसार नहीं मिल रहा टीएचआर

आंगनबाड़ी केंद्रों पर भीषण अनियमितता उजागर हुई है. प्रखंड में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की कुव्यवस्था को खत्म

विज्ञापन

खरीक प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों पर भीषण अनियमितता उजागर हुई है. प्रखंड में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की कुव्यवस्था को खत्म करने के लिए खरीक बीडीओ सह सीडीपीओ मोना कुमार सोनी लगातार खरीक के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों की जांच की. इस दौरान भीषण अनियमितता उजागर हुई है. खामियों को दूर करने की दिशा में प्रयास कर रही है. साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है. इसी कड़ी में बीडीओ सह सीडीपीओ ने सोमवार को बिहपुर विधायक ई कुमार शैलेंद्र के पैतृक गांव तेलघी में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या – 106 एवं 70 का निरीक्षण किया. दोनों केंद्रों पर भारी अनियमितता पाई गई .बीडीओ ने दोनों केंद्र की सेविका का एक दिन का मानदेय काटते हुए दोनों से स्पष्टीकरण पूछा है एवं 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है. अन्यथा कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. केंद्र संख्या 106 पर बीडीओ पहुंची, तो केंद्र पर 31 बच्चे उपस्थित मिले. उपस्थिति पंजी पर सोमवार को दिन के 01 बजे तक 19 मार्च तक का ही हाजिरी बनाई गई मिली. केंद्र पर पूर्व से निर्धारित तिथि के अनुसार गर्भवती और धातृ को आंगनबाड़ी केंद्र पर मिलने वाली टीएचआर (टेक होम राशन) का वितरण किया जा रहा था. बीडीओ ने लाभार्थी से पूछा तो पता चला कि केंद्र की सेविका द्वारा सरकारी मानक को दरकिनार कर मनमाने तरीके से टीएचआर का वितरण किया जा रहा है. प्रत्येक लाभार्थी को 1.500 किलो चावल, 100 ग्राम दाल और 100 ग्राम सोयाबीन दिया जा रहा है. जबकि, मानक के अनुसार प्रत्येक लाभार्थी को 2.990 किलो चावल, 750 ग्राम दाल और 500 ग्राम सोयाबीन देना है. वहीं, केंद्र संख्या 70 पर बगैर किसी सूचना का अवैध रूप से सेविका गायब मिली. सहायिका अकेले केंद्र का संचालन कर रही थी. खरीक बाजार पंचायत के वार्ड संख्या 15 और 16 के आंगनबाड़ी केंद्र पर धातृ को टीएचआर नहीं मिलता और पोषक क्षेत्र के बच्चों का पोषण नहीं होता. दूसरे पोषक क्षेत्र के बच्चों को भाड़े पर लालच देकर भौतिक उपस्थिति दिखाने के लिए लाया जाता है. जबकि मूल पोषक क्षेत्र के बच्चे आंगनबाड़ी से संचालित पोषण से वंचित है. इस बाबत खरीद बाजार के ग्रामीणों ने वरीय पदाधिकारी से शिकायत की है. बीडीओ ने स्थानीय ग्रामीणों से पूछा तो ग्रामीणों ने बताया यदा-कदा ही केंद्र पर आती है. केंद्र पर मात्र 21 बच्चे उपस्थित थे. टीएचआर का वितरण बंद था. इसके अलावा तेलघी के दोनों केंद्रों पर साफ-सफाई का घोर अभाव मिला. पंजी का संधारण सही नहीं पाया गया. पढ़ाई-लिखाई भी संतोषजनक नहीं पाया. बीडीओ ने कहा कि मैं अन्य सेविकाओं को हर हाल में नियमानुसार आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन करना होगा. अनियमितता मिलने पर कार्रवाई करेंगे

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन