bhagalpur news.होली के दिन भी होगी सीबीएसई की परीक्षा

Updated at : 13 Mar 2025 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news.होली के दिन भी होगी सीबीएसई की परीक्षा

इन दिनों सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा चल रही है. इस बार होली के दिन 15 मार्च को 12वीं हिंदी की परीक्षा होगी

विज्ञापन

भागलपुर.

इन दिनों सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा चल रही है. इस बार होली के दिन 15 मार्च को 12वीं हिंदी की परीक्षा होगी. इसको लेकर जिले के स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों की परेशानी बढ़ गयी है. अभिभावकों का कहना है कि होली के दिन परीक्षा केंद्र पर उनलोगों को जाने आने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. खास कर छात्राओं को केंद्र तक पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. मालूम हो कि भागलपुर जिले के कुल नौ केंद्रों पर सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा चल रही है. अभिभावकों ने कहा कि बोर्ड को परीक्षा के लिए होली के दिन का चुनाव नहीं करना चाहिए था. अभी भी समय है परीक्षा तिथि में बदलाव किया जा सकता है, ताकि छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े.

सीनेट की बैठक की तिथि में हो सकता है बादलाव

भागलपुर

टीएमबीयू सत्र 2025-26 बजट को लेकर होने वाली सीनेट की बैठक की तिथि में बदलाव हो सकता है. जबकि बजट सीनेट 22 मार्च को पूर्व से निर्धारित थी. अब सीनेट बैठक को लेकर राजभवन के प्रधान सचिव आरएल चोंगथू ने पत्र जारी किया है. प्रधान सचिव ने टीएमबीयू को पत्र जारी कर कहा है कि बिहार विधानमंडल का सत्र 28 मार्च तक है. जबकि सीनेट की बैठक में विधानमंडल के सदस्य भी शामिल होते हैं. ऐसे में बजट सीनेट की बैठक 22 मार्च को होगी, तो उसमें विधानमंडल के सदस्य शामिल नहीं हो पायेंगे. इसलिए विश्वविद्यालय सीनेट की बैठक विधानमंडल सत्र के बाद रखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन