bhagalpur news. रैयतों को दी गयी भूमि अधिग्रहण से संबंधित जानकारी

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 12 Mar 2026 12:45 AM

विज्ञापन

पीरपैंती प्रखंड परिसर में अडानी पावर प्लांट की प्रस्तावित रेल कॉरिडोर व सड़क परियोजना के लिए सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन (एसआइए) से संबंधित जनसुनवाई का आयोजन बुधवार को किया गया

विज्ञापन

पीरपैंती प्रखंड परिसर में अडानी पावर प्लांट की प्रस्तावित रेल कॉरिडोर व सड़क परियोजना के लिए सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन (एसआइए) से संबंधित जनसुनवाई का आयोजन बुधवार को किया गया. इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं एसआइए टीम ने रैयतों के साथ संवाद कर उन्हें भूमि अधिग्रहण से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी दी. कार्यक्रम में अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी विक्रम भास्कर झा, बीडीओ अभिमन्यु कुमार, बीएसपीजीसीएल के अधिकारी शशिकांत कुमार, दीपक कुमार तथा एसआइए रिसर्च संस्थान के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मसखूर हुसैन उपस्थित रहे. अधिकारियों ने रैयतों को भूमि अधिग्रहण से संबंधित नियम, मुआवजा प्रक्रिया और परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी. जनसुनवाई के दौरान कई रैयतों ने भी अपने सवाल और सुझाव समिति के समक्ष रखे. समिति के सदस्यों ने यथासंभव उनके प्रश्नों का जवाब देते हुए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई. बताया गया कि पावर प्लांट के लिए प्रस्तावित सड़क और रेल कॉरिडोर निर्माण के लिए लगभग 146 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है, जिसमें कुल 169 रैयतों की भूमि प्रभावित होगी. यह भूमि हरिणकोल, बंधु जयराम, बसंतपुर तथा नगर पंचायत पीरपैंती क्षेत्र में स्थित है. जनसुनवाई में हरिणकोल के रैयतों में वीरेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, बसंतपुर के अजय सिंह, कुंजवन्ना के जयंत सिंह, बलवंत सिंह, पंकज सिंह, सोनी सिंह, बमबम सिंह, रत्नेश सिंह, हीरानंद के कांतेश कुंवर, बृजकिशोर कुंवर, शिवनारायण कुंवर तथा इंदु देवी, बंधुजयराम पंचायत के प्रभु यादव, शिवशंकर यादव, अंकुर कुमार, ब्रजकिशोर, फुलकुमारी देवी, नगर पंचायत के निर्मल शाह, विजय कुमार साह, मो शरीफ अंसारी, मो महताब आलम, मो शमीम सहित अन्य रैयत उपस्थित रहे. जनप्रतिनिधियों में हरिणकोल के सरपंच वरुण गोस्वामी सहित स्थानीय लोग भी मौजूद थे.

किसानों ने किया बहिष्कार

दूसरी ओर रेल कॉरिडोर सह सड़क निर्माण के भू-अर्जन संबंधित जनसुनवाई का बहिष्कार हरिणकोल मुखिया दीपक सिंह के नेतृत्व में किसानों के एक समूह ने किया. मुखिया दीपक सिंह ने बताया कि यह जनसुनवाई हर एक प्रभावित पंचायत में नियम अनुसार होना चाहिए. सभी प्रभावित पंचायत में जनसुनवाई होनी चाहिए थी. मौके पर हरीनकोल मुखिया दीपक सिंह, रामबालक यादव, चंदन सिंह, कमलेश सिंह, अशोक मंडल, रामदेव मंडल आदि किसान मौजूद थे.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन