bhagalpur news. शाहकुंड में सीआइएसएफ के कांस्टेबल ने गले में फंदा लगा की खुदकुशी

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. शाहकुंड में सीआइएसएफ के कांस्टेबल ने गले में फंदा लगा की खुदकुशी

थाना क्षेत्र के सादपुर गांव निवासी अधिक लाल साह की पुत्री सीआइएसएफ के कांस्टेबल खुशबू कुमारी (25) ने मंगलवार की देर रात घर में गले में फंदा डाल खुदकुशी कर ली

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सादपुर गांव निवासी अधिक लाल साह की पुत्री सीआइएसएफ के कांस्टेबल खुशबू कुमारी (25) ने मंगलवार की देर रात घर में गले में फंदा डाल खुदकुशी कर ली. खुशबू 2022 से कांस्टेबल के रूप में दिल्ली के मेट्रो में कार्यरत थी. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार खुशबू एक फरवरी को भतीजे के जन्मोत्सव में गांव आई थी. युवती एक दिन पूर्व गांव के एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी, लेकिन उसने खुदकुशी क्यों की इस पर परिजन कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं. एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और सैंपल एकत्रित की. खुशबू के पिता किसान हैं और मां गृहिणी है. वह तीन भाई-बहन में सबसे छोटी थी. खुशबू की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पीड़ित पिता ने थाना में यूडी केस दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन