भागलपुर के बूढ़ानाथ और संकट मोचन मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, दुर्गा प्रतिमा से नथ और दान पेटी चोरी

भागलपुर में चोरों ने बूढ़ानाथ यानि वृद्धेश्वर नाथ को अपना निशाना बनाया और काफी कुछ चुरा कर ले गए. चोरी करने का आरोप एक नशेरी पर लग रहा है
भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र के बाबा वृद्धेश्वर नाथ (बूढ़ानाथ) मंदिर सहित उसके साथ संकट मोचन मंदिर दरबार में गुरुवार देर रात चोरी हो गयी. चोर ने बूढ़ानाथ मंदिर के भीतर दुर्गा मंदिर की प्रतिमा से सोने का नथ चोरी कर लिया. साथ ही बूढ़ानाथ मंदिर के सामने संकट मोचन दरबार में रखी दानपेटी को क्षतिग्रस्त कर उसमें रखे पैसों को निकाल लिया. इस बात की जानकारी की संकट मोचन दरबार मंदिर की देखरेख करने वाले अंशुमन आनंद उर्फ पुष्कर बाबा को तब मिली जब वह तड़के सुबह मंदिर पहुंचे थे.
सुबह-सुबह खुला था मंदिर का दरवाजा
अंशुमन आनंद जब मंदिर पहुंचे तो उन्होंने मंदिर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ पाया और दानपेटी को क्षतिग्रस्त अवस्था में मंदिर में फेंका हुआ पाया. जब तक वह इस बात की जानकारी अन्य लोगाें को देते तब तक बूढ़ानाथ मंदिर की देखरेख करने वाले लोगों ने भी मां दुर्गा की प्रतिमा से चोरी हुए नथ की बात लेकर उन लोगों के पास पहुंच गये.
आसपास के लोगों से पूछताछ करने और आपस में विचार विमर्श करने के बाद उन लोगों ने बूढ़ानाथ इलाके में ही रहने वाले एक नशेड़ी गुंजन नामक युवक के घर पर पहुंचे. जहां उसे घर से बाहर निकाल कर उसकी तलाशी ली. जिसमें गुंजन की जेब से दुर्गा प्रतिमा से चोरी हुआ नथ सहित कुछ पैसों की बरामदगी की. जिसे लेकर मंदिर प्रबंधन को सौंप दिया गया.
मामले में मंदिर प्रबंधन के सदस्यों ने इस बाबत जोगसर थाना में लिखित आवेदन दिये जाने की बात कही. पुष्कर बाबा ने बताया कि बीते शनिवार को मंदिर प्रांगण में भंडारा का आयोजन किया गया था. इस दौरान श्रद्धालुओं ने दानपेटी में दान भी दिया था. अगले दिन यानी रविवार सुबह मंदिर पहुंचने पर देखा कि उक्त दान पेटी को भी टेढ़ा कर उसमें रखे करीब 10 हजार रुपये निकाल लिया था.
दानपेटी में करीब साढ़े चार हजार रुपये थे
गुरुवार रात भी हुई चोरी में दानपेटी में करीब साढ़े चार हजार रुपये थे, जोकि चोरी हो गये. जहां गुंजन की तलाशी के दौरान महज 350 रुपये ही मिले. अन्य पैसों को उसने नशे में खर्च कर देने की बात कही थी. मंदिर प्रबंधन और इलाके में दुकान लगाने वाले लोगों ने बताया कि बूढ़ानाथ इलाके में नशेड़ियों का जमावड़ा काफी बढ़ गया है. आय दिन इलाके में छोटी-मोटी चोरी की घटनाएं होती रहती हैं.
Also Read : भागलपुर में राहुल गांधी की सभा आज, तेजस्वी, सहनी समेत महागठबंधन के कई नेता रहेंगे मंच पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anand Shekhar
Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




