Bhagalpur. आंधी-बारिश से मौसम हुआ सुहावना, बिजली संकट ने बढ़ायी मुश्किलें

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur. आंधी-बारिश से मौसम हुआ सुहावना, बिजली संकट ने बढ़ायी मुश्किलें

कहलगांव शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार की रात अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. तेज आंधी-तूफान और गर्जन के साथ हुई झमाझम बारिश से परेशानी बढ़ी है.

विज्ञापन

Bhagalpur News कहलगांव से असद अशरफी की रिपोर्ट :

कहलगांव शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार की रात अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. तेज आंधी-तूफान और गर्जन के साथ हुई झमाझम बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं बिजली व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया. बुधवार को भी आसमान की स्थिति और ठंडी हवा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है.

आंधी का असर : गिरे पेड़ और टूटे बिजली के तार

तेज हवा के कारण क्षेत्र में कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गयीं. इस प्राकृतिक आपदा का सबसे ज्यादा असर विद्युत आपूर्ति पर पड़ा. आंधी की वजह से बिजली के तारों और पोल को भारी नुकसान पहुंचा, जिससे कई इलाकों में अंधेरा छा गया.

बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित

कहलगांव शहर के साथ-साथ मथुरापुर, विक्रमशिला, धनौरा और एकचारी समेत कई ग्रामीण इलाकों में घंटों बिजली बाधित रही. विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा. रात के समय लोगों को बिना बिजली के भीषण परेशानी हुई. घरों में मोटर न चल पाने के कारण पानी का संकट पैदा हो गया. अचानक हुई बारिश और बिजली न होने से दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हुआ है.

राहत के बीच आफत

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से जारी भीषण गर्मी और उमस से इस बारिश ने काफी राहत पहुंचायी है और मौसम खुशनुमा हो गया है. हालांकि, बिजली कटौती ने इस राहत के बीच लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं. बारिश के दौरान बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. फिलहाल, प्रभावित इलाकों में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रयास किये गये हैं और कुछ इलाकों में प्रयास जारी है.

विज्ञापन
संजीव झा

लेखक के बारे में

By संजीव झा

संजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन