BHAGALPUR : तैयार होने के पहले टूटने लगा ट्रैफिक डिवाइडर

Updated:
विज्ञापन
BHAGALPUR : तैयार होने के पहले टूटने लगा ट्रैफिक डिवाइडर

शहर में ट्रैफिक सिस्टम को पूरी तरह सिस्टम में लाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के द्वारा शहर के कई चौक-चौराहों पर लोहे का ट्रैफिक डिवाइडर कुछ दिन पहले से लगाना शुरू किया गया.

विज्ञापन

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट :

शहर में ट्रैफिक सिस्टम को पूरी तरह सिस्टम में लाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के द्वारा शहर के कई चौक-चौराहों पर लोहे का ट्रैफिक डिवाइडर कुछ दिन पहले से लगाना शुरू किया गया. जब लगना शुरू हुआ तो शहर के लोगों को लगा कि अब ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होने लगा. लेकिन एक तरफ से लगना लगा, तो दूसरी तरफ वह टूटने भी लगा. वाहन के टक्कर से यह पूरी तरह टूटने लगा. ट्रैफिक पुलिस के द्वारा टूटे डिवाइडर को फिर से नया लगाया गया. फिर भी रात में चलने वाली गाड़ी की ठोकर से वह फिर से टूटने लगा.

इन चौराहों पर लग गया है डिवाइडर

शहर के घुरनपीर बाबा चौक, तिलकामांझी चौक के तीनों चौराहा, कचहरी चौक का तीनों चौराहों पर डिवाइडर लगाया गया है. लेकिन रात में ट्रैफिक पुलिस के नहीं रहने के कारण यह बनने के पहले ही टूटने लगा है. इसके पहले भी लोहा, व प्लास्टिक का डिवाइडर लगाया गया. लेकिन कुछ माह के बाद यह भी टूट गया. यह ट्रैफिक पुलिस का तीसरा प्रयास है.

रेडियम लगने से रात में बचा रह सकता है डिवाइडर

इन ट्रैफिक डिवाइडर पर रेडियम नहीं लगा हुआ है. जिसके कारण रात में आने वाले वाहन इसे देख नहीं पाते हैं, जिससे इसे तोड़ते हुए निकल जाते हैं. अगर इन पर रेडियम लगा दिया जाये तो रात में यह दूर से ही चमकता नजर आयेगा. जिससे ट्रैफिक डिवाइडर बच जायेगा.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन