Bhagalpur News : बूथ की गिर चुकी है छत, बिजली व शौचालय भी नहीं

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News : बूथ की गिर चुकी है छत, बिजली व शौचालय भी नहीं

वोटिंग को लेकर निर्वाचन पदाधिकारी बूथों पर व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने का बार-बार निर्देश दे रहे हैं.

विज्ञापन

वोटिंग को लेकर निर्वाचन पदाधिकारी बूथों पर व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने का बार-बार निर्देश दे रहे हैं. वहीं नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के विशनरामपुर पंचायत स्थित तहसील कचहरी बूथ (संख्या 89) की हालत खराब है. तहसील कचहरी का बरामदे की छत गिर चुकी है. मात्र एक कमरा बचा है वह भी जर्जर है. वोटिंग के लिए बगल में आंगनबाड़ी केंद्र है पर वहां भी व्यवस्था नहीं है. आंगनबाड़ी में शौचालय नहीं है. बिजली का तार केंद्र के अंदर बोर्ड में जाने के बजाए खजूर के पेड़ से लिपटा है. पानी के लिए खराब चापानल ठीक तो कराया गया है पर पानी बमुश्किल ही निकल रहा है. उधर डीडीसी कुमार अनुराग ने बताया कि जो बूथ किसी विभाग के अंतर्गत नहीं आते हैं, ऐसे बूथों पर मतदान के दिनों में अस्थायी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. अस्थायी संरचना और व्यवस्था संबंधित एआरओ द्वारा की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन