Bhagalpur News. प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा से 30 घंटे बिजली ठप, चार लाख से अधिक लोगों को परेशानी

विसर्जन शोभायात्रा से घंटों गुल रही बिजली.
शहर में काली प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान लोगों को बिजली की लंबी कटौती का सामना करना पड़ा. बिजली कट ने आम जनजीवन प्रभावित कर दिया. खुले तारों को हटाकर कवर्ड वायर लगाने के बाद इस बार बिजली की समस्या और गंभीर हो गयी. जहां पिछले वर्षों में कटौती 6-7 घंटे की होती थी, इस बार कई क्षेत्रों में यह अवधि 15 से 30 घंटे तक बढ़ गयी. बिजली इंजीनियर के अनुसार यह कदम शोभायात्रा की सुरक्षा और सुचारु संचालन के लिए उठाया, लेकिन चार लाख से अधिक आबादी को बिजली और पानी संकट झेलना पड़ा.जनता में इस कटौती को लेकर नाराजगी देखी गयी. लोगों ने कहा कि विसर्जन रूट की डिस्ट्रिब्यूशन लाइन अगर अंडरग्राउंड कर दिया जाता, तो त्योहारों पर लोगों को लंबी कटौती का सामना नहीं करना पड़ता. खुले तारों को जब कवर्ड वायर बदलने की शुरूआत हुई थी, तब दावा किया गया था कि लोगों को लंबी कटौती से राहत मिलेगी. लेकिन, स्थित ढाक के तीन पात है.
डिक्शन फीडर बंद, लंबी कटौती से परेशान रहे लोग
दो प्रतिमाओं के विसर्जन शोभायात्रा के लिए डिक्शन फीडर को 15 घंटे तक बंद रखा गया. फीडर बुधवार शाम 7.30 बजे बंद हुआ और गुरुवार सुबह 9 बजे चालू किया गया. जबकि तड़के 3 बजे लालुचक अंगारी की शोभायात्रा गुजर चुकी थी.प्रभावित इलाका
-नाथनगर: बुधवार शाम 4 बजे से गुरुवार तड़के 3 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप.-डीएन सिंह रोड, सुजानगंज बाजार, स्टेशन रोड, गौशाला रोड, खलीफाबाग, कोतवाली चौक, एमपी द्विवेदी रोड: 20 घंटे से अधिक कटौती.
-मंसूरगंज, खरमनचक, मानिक सरकार, मसाकचक, आदमपुर, खंजरपुर, मायागंज सहित विसर्जन मार्ग: लगभग 30 घंटे बिजली गुल.बिजली कटौती से पानी और व्यवसाय प्रभावित
लंबी बिजली कटौती के कारण घरों में पानी की भारी समस्या उत्पन्न हुई. इन्वर्टर भी काम करना बंद कर दिया और बाजारों में जेनरेटर की आवाज गूंज रही थी. कारोबारियों ने बताया कि व्यापार पर भी बड़ा असर पड़ा और वित्तीय नुकसान हुआ.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




